{"_id":"644fe0bc32c2a05581060f18","slug":"voting-for-222-seats-of-mc-shimla-and-panchayati-raj-institutions-today-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election News HP: एमसी शिमला, पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पड़े 92 पदों के लिए हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election News HP: एमसी शिमला, पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पड़े 92 पदों के लिए हुआ मतदान
Tue, 02 May 2023 09:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 May 2023 09:04 PM IST
सार
एमसी शिमला के चुनाव के लिए पिछली बार जहां 57.08 फीसदी वोट थे, वहीं, इस बार 58.97 फीसदी मत पड़े, जो करीब 1.89 फीसदी अधिक रहे। 34 वार्डों से कुल 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन
मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बारिश के बावजूद नगर निगम चुनाव व पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। एमसी शिमला के चुनाव के लिए पिछली बार जहां 57.08 फीसदी वोट थे, वहीं, इस बार 58.97 फीसदी मत पड़े, जो करीब 1.89 फीसदी अधिक रहे। 34 वार्डों से कुल 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। गुरुवार को छोटा शिमला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सुबह 10:00 बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम पालमपुर के वार्ड दो में 58 फीसदी मतदान
नगर निगम पालमपुर के वार्ड दो के हुए उपचुनाव में 58.1 फीसदी वोट पड़े। वहीं, नगर पंचायत जवाली के वार्ड छह में 72 फीसदी और नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड छह में 80 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन
पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पड़े 92 पदों पर भी हुए उपचुनाव
प्रदेश में कुछ जगह पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पड़े 92 पदों पर उपचुनाव भी हुए। इनमें जिला परिषद ऊना के वार्ड 17 में 46 फीसदी मतदान हुआ। जिला परिषद व पंचायत समिति के मतों की गणना भी 4 मई को सुबह 9:00 बजे संबंधित खंड मुख्यालय में होगी। वहीं पंचायत प्रधान, उपप्रधान और सदस्यों के उपचुनाव के नतीजे मंगलवार देर शाम को घोषित किए गए।
ये भी पढ़ें: MC Shimla Election: मुख्यमंत्री सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने नगर निगम चुनाव
किन्नौर जिले के पूर्वणी गांव में वार्ड सदस्य के लिए मतदान।
ये भी पढ़ें: MC Shimla Election: मतदान के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में भारी उत्साह, देखें तस्वीरें