फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Voting challenge: There is still one foot of snow in Tashigang, the world's highest polling station.

मतदान कराना चुनौती: दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में अभी है एक फुट बर्फ

Tue, 19 Mar 2024 11:21 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Mar 2024 11:21 AM IST
सार

चुनाव को लेकर विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग के वोटरों में भी खुशी है। यहां 52 वोटर मत का प्रयोग करेंगे। अभी मतदान केंद्र करीब एक फुट बर्फ से लकदक है। 

विज्ञापन
Voting challenge: There is still one foot of snow in Tashigang, the world's highest polling station.
सबसे ऊंचा मतदान केंद्र टशीगंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही अब राजनीतिक पारा भी चढ़ने लगा है। चुनाव को लेकर विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग के वोटरों में भी खुशी है। यहां 52 वोटर मत का प्रयोग करेंगे। अभी मतदान केंद्र करीब एक फुट बर्फ से लकदक है। हालांकि, मतदान के दिन तक बर्फ पिघलने के आसार जताए जा रहे हैं। दूसरी ओर प्रशासन भी वोटरों की राह को आसान बनाने के लिए यहां तक रास्ता खोलने के लिए प्रयासरत है। टशीगंग में 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान केंद्र बनाया गया था।

विज्ञापन


मतदान केंद्र समुद्रतल से 15,256 फुट की ऊंचाई पर है। चुनाव आयोग ने इस बार इसे मॉडल मतदान केंद्र बनाया है। यह पोलिंग स्टेशन 2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त दुनियाभर में चर्चा में आया था। 2019 को लोकसभा और 2021 को मंडी लोकसभा के उपचुनाव में वोट डाले गए। अब देश के सबसे बड़े चुनावी पर्व के लिए यहां फिर से चुनाव होगा। कुल 52 वोटरों में 30 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल हैं। मतदान केंद्र काजा उपमंडल मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर है और सड़क से मात्र 200 मीटर दूरी पर है। एसडीएम हर्ष नेगी ने बताया कि टशीगंग में शत-प्रतिशत मतदान करवाने पर फोकस रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed