{"_id":"617d46c005132778181ec8a3","slug":"votes-were-not-cast-in-this-polling-station-of-himachal-till-in-the-afternoon-the-officer-brought-people-from-the-fields-to-the-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के इस मतदान केंद्र में दोपहर डेढ़ बजे तक नहीं डाले वोट, अधिकारी ने खेतों से बूथ पर पहुंचाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के इस मतदान केंद्र में दोपहर डेढ़ बजे तक नहीं डाले वोट, अधिकारी ने खेतों से बूथ पर पहुंचाए लोग
Sat, 30 Oct 2021 06:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 Oct 2021 06:56 PM IST
सार
चुनाव को महत्व न देते हुए लोग सुबह ही खेतों में काम के लिए निकल गए। इसकी सूचना पीठासीन अधिकारी की ओर से सेक्टर ऑफिसर को दी गई। इसके बाद सेक्टर अधिकारी डॉ. गणेश ने गांव में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया।
विज्ञापन
हिमाचल उपचुनाव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के रारिक पोलिंग बूथ में मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए दोपहर बाद 1:32 बजे मतदान शुरू हुआ। इतनी देर तक एक भी वोट नहीं पड़ने से पोलिंग टीम के होश फाख्ता हो गए। इसकी सूचना पीठासीन अधिकारी की ओर से सेक्टर ऑफिसर को दी गई। इसके बाद सेक्टर अधिकारी डॉ. गणेश ने गांव में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। बातचीत के बाद पता चला कि लोग बर्फ में दफन आलू की फसल की खुदाई के लिए खेतों में गए थे।
विज्ञापन
पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण यहां के किसानों की नकदी फसल बर्फ के नीचे दब गई है। फसल का अधिक नुकसान न हो, इसलिए किसान आलू को निकालने गए हुए थे। बताया जा रहा कि इस सीमांत गांव में मोबाइल फोन सेवा नहीं होने से लोग नाराज हैं। ऐसे में चुनाव को महत्व न देते हुए लोग सुबह ही खेतों में काम के लिए निकल गए। डॉ. गणेश ने कहा कि रारिक पोलिंग बूथ में दोपहर बाद डेढ़ बजे के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन