फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Voters made aware by lighting 5,000 lamps, explained the importance of vote

Mandi: 5,000 दीपक जलाकर जागरूक किए मतदाता, समझाया वोट का महत्व

Fri, 21 Oct 2022 07:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Oct 2022 07:48 PM IST
सार

 प्रदेश के जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र में मतदाताओं को पांच हजार दीपक जलाकर मतदान के लिए प्रेरित किया। दीपों की ही कई शृंखलाएं बनाकर स्लोगन का आकार दिया गया।

विज्ञापन
Voters made aware by lighting 5,000 lamps, explained the importance of vote
दीपक जलाकर जागरूक किए मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र में मतदाताओं को पांच हजार दीपक जलाकर मतदान के लिए प्रेरित किया। दीपों की ही कई शृंखलाएं बनाकर स्लोगन का आकार दिया गया। गुरुवार देर शाम को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंगरोटू में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को अनोखे अंदाज में जागरूक किया गया।

विज्ञापन


विद्यालय परिसर में 5,000 दीपक जलाकर इनसे मंडी मतदान महोत्सव, वोट करेगा 34-बल्ह, वोट फॉर बेटर हिमाचल और शुभ दिवाली बनाकर लोगों को दीपावली की भी शुभकामनाएं दी गईं। यह कार्यक्रम चुनाव पंजीकरण अधिकारी बल्ह स्मृतिका नेगी के नेतृत्व में करवाया गया। नए मतदाताओं को विशेष तौर पर बुलाकर मतदान का महत्व समझाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या माया गुलेरिया ने बताया कि कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंगरोटू के विद्यार्थियों और विजय मेमोरियल बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु अध्यापक और प्रोफेसर हरवंश का अहम योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed