फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   voter is silent for himachal assembly election

विधानसभा चुनाव 2017- हिमाचल में वोटर खामोश और नेता बेचैन

Fri, 03 Nov 2017 03:04 PM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 03 Nov 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
voter is silent for himachal assembly election

हिमाचल में चुनाव प्रचार की बदली हुई सूरत राजनीतिक पंडितों को उलझाए हुए है। वोटरों की खामोशी ने नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है। आमतौर पर हिमाचल में सत्ता बेशक कांग्रेस और भाजपा के बीच घूमती रही हो, लेकिन इस बार माहौल कई मायनों में बदला हुआ है। 

विज्ञापन


ऐसे में अब राजनीतिक दलों के चिंतक और रणनीतिकार चुनावी सभाओं की भीड़ और जोश के आधार पर ही आकलन कर रहे हैं। हालांकि, यह बात अलग है कि सभी दलों के शीर्ष नेता उनके पक्ष में हवा होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले परिदृश्य इस बार बदला हुआ है। राज्य के चुनाव में इस बार मतदाता चुप्पी साधे हुए हैं। राजनीतिक दलों के नेता इसकी वजह चुनाव आयोग की बंदिशों को मान रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी खर्च को लेकर प्रत्याशी हिसाब-किताब में उलझे हुए हैं। झंडे और बैनरों से लेकर लड़ियों का तामझाम भी नाममात्र का नजर आ रहा है। चुनावी खर्च की जवाबदेही के डर से चुनाव बिना शोरगुल के हो रहा है। 

प्रत्याशियों के साथ-साथ समर्थकाें में भी पूर्ववर्ती चुनावों की तरह जोश नहीं दिख रहा है। उधर, भाजपा-कांग्रेस सहित कई अन्य दलों के राष्ट्रीय नेता इन दिनों हिमाचल में चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। ऐसे में चुनावी रैलियां ही आकलन का आधार बनी हुई हैं।

चुनाव प्रचार को बचे सिर्फ पांच दिन

voter is silent for himachal assembly election

 हिमाचल विधानसभा के चुनाव प्रचार को अब सिर्फ पांच दिन बचे हैं। सात नवंबर को प्रचार थम जाएगा और नौ नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में अंतिम दिनों में सभी राजनीतिक दलों ने सारी ताकत झोंकना शुरू कर दी है। हालांकि, मतदान के बाद चुनाव परिणाम के लिए 18 दिसंबर तक यानी करीब सवा महीना इंतजार करना पड़ेगा।

सोशल मीडिया पर गरमाई है राजनीति
शिमला। हिमाचल में इन दिनों सोशल मीडिया पर राजनीति खूब गरमाई हुई है। भाजपा ने हिसाब मांगे हिमाचल नाम से फेसबुक पर पेज बनाया है, जबकि कांग्रेस जवाब देगा हिमाचल पेज से भाजपा के खिलाफ मुखर है। भाजपाई अपने पेज को वायरल कर जहां कांग्रेस को घेर रहे हैं, वहीं कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की नाकामियों को अपने पेज पर मुद्दा बनाया है। भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशी भी सोशल मीडिया को प्रचार-प्रसार का मुख्य हथियार बनाए हुए हैं। 

​बड़े नेताओं के लाइव चल रहे भाषण

voter is silent for himachal assembly election

फेसबुक पर भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के भाषणों का भी लाइव प्रसारण किया जा रहा है। भाजपा की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित प्रेमकुमार धूमल सहित प्रदेश के दौरे पर आ रहे केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे भाषणों को फेसबुक पर लाइव दिखाया जा रहा है। इसके अलावा बड़े नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस भी फेसबुक पर लाइव चली हुई हैं।

कई नेताओं ने बनाए हैं स्पांसर पेज
शिमला। भाजपा और कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव में उतरे कई प्रत्याशियों ने फेसबुक पर अपने नाम से विशेष स्पांसर पेज भी शुरू किए हैं। इन पेज के माध्यम से प्रत्याशी मतदाताओं से वोट अपील करने के साथ-साथ अपने प्रतिद्वंद्वी की कमियों को भी उजागर कर रहे हैं। इन पेज को लाइक करने वालों के फेसबुक होम पेज पर प्रत्याशी की हर गतिविधि की दिख रही है।

व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर हो रहा प्रचार
शिमला। प्रत्याशियों ने पंचायत, गांव, वार्ड और मोहल्लों के स्तर पर प्रचार करने के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप भी बनाए हैं। इन ग्रुप के माध्यम से प्रत्याशियों के समर्थक वोट की अपील कर रहे हैं। किस प्रत्याशी की कब और कहां बैठक, नुक्कड़ सभा और जनसभा होगी, इसकी जानकारी पहुंचाई जा रही है। व्हाट्सऐप ग्रुप में आने वाले अपडेट्स को समर्थक दूसरे ग्रुप में भेजकर वायरल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed