फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vote counting for loksabha election in Himachal

LIVE: सबसे बड़े फैसले के लिए मतगणना शुरू

Fri, 16 May 2014 08:29 AM IST
Updated Fri, 16 May 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
Vote counting for loksabha election in Himachal

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। यहां बनाए गए मतगणना केंद्रों पर सुबह से ही चुनाव अधिकारी पहुंच गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का काम शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार सबसे पहले पोस्टल वेलेट की मतगणना की जा रही है। सुबह नौ बजे के बाद तीन सीटों पर रूझान मिलना शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


वहीं, शिमला सीट पर दस बजे के बाद ही रूझान मिलने की उम्मीद है। इस सीट के लिए सबसे बाद में चुनाव मतगणना होनी है। मतगणना के ताजा रूझान लोगों तक पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग ने खास प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन


इस बार प्रदेश में कुल चार सीटों के लिए 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। लेकिन सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है। देखना रोचक होगा कि प्रदेश में भी मोदी लहर काम करती है या फिर वीरभद्र का करिश्मा कांग्रेस को जीत दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में यहां हो रही है मतगणना

Vote counting for loksabha election in Himachal
चंबा जिले के मिलेनियम पॉलिटेक्निक राजकीय कॉलेज सरोल में, कांगड़ा में आर्य डिग्री कालेज नूरपुर, शहीद विक्रम बतरा डिग्री कॉलेज पालमपुर, राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज धर्मशाला, लाहौल-स्पीति जिले के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल केलांग में वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

वहीं, कुल्लू के राजकीय डिग्री कॉलेज, मंडी के राजकीय मिलेनियम पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय पीजी कॉलेज मंडी, हमीरपुर में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वाज, ऊना में राजकीय पीजी कॉलेज, बिलासपुर में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज, सोलन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज, सिरमौर के जिला परिषद भवन नाहन और बैडमिंटन हॉल नाहन में मतों की गणना की जा रही है।

शिमला के राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्याज रामपुर में मतों की गणना की जा रही है। किन्नौर के बचत हॉल में मतगणना केंद्र बनाया गया है।

सीईओ डॉट हिमाचल से ले सकते हैं अपडेट

Vote counting for loksabha election in Himachal

निर्वाचन की ओर से चुनाव नतीजे के बारे में हिमाचल प्रदेश के आम लोगों को जानकारी देने के लिए एक साफ्टवेयर तैयार किया गया है।


इस साफ्टवेयर को ceo.himachalpradesh वेबसाइट से जोड़ा गया है। इस वेबसाइट पर चुनाव नतीजे उपलब्ध कराने की बात की जा रही है।

किस नेता ने किस सीट से बढ़त ली, इसकी ताजा जानकारी आपको मिलती रहेगी। रिजल्ट शाम तक घोषित हो जाएगा।

सबसे बाद आएगा शिमला सीट का रिजल्ट

Vote counting for loksabha election in Himachal
हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले को छोड़कर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती एक साथ सुबह आठ बजे शुरू हो गया है। सिरमौर जिले में तीन विधानसभा क्षेत्रों की गिनती एक साथ और दो विधानसभा क्षेत्रों की गिनती इसके बाद होगी।

जगह की कमी के कारण ऐसा किया जा रहा है। ऐसे में शिमला संसदीय क्षेत्र का चुनाव नतीजा सबसे आखिर में आने की उम्मीद है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार प्रदेश भर में दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर दो बजे के बीच सभी चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर सी पालरासू के अनुसार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के चुनाव नतीजे दोपहर 12 बजे तक घोषित करने का लक्ष्य तय किया गया है।

मालरोड पर बनाया गया है मीडिया सेंटर

Vote counting for loksabha election in Himachal
सूचना एवं जन संपर्क विभाग शुक्रवार को प्रदेश की चार लोकसभा सीटों और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव की मतगणना की अपडेट आपको मालरोड पर भी मुहैया करवा रहा है।


चुनाव के रुझानों तथा परिणाम के बारे में सूचना देने के लिए शिमला के माल रोड पर राज्य स्तरीय मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है।

मीडिया सेंटर के दूरभाष नंबर 0177-2659823 तथा 2659824 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed