फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Volvo caught running without permit, challan issued

Shimla News: बिना परमिट चल रही वोल्वो पकड़ी, चालान काटा

Tue, 28 May 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Volvo caught running without permit, challan issued
शिमला। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर परिवहन विभाग की ओर मंगलवार को बिना परमिट के एक निजी वोल्वो को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान 25 हजार का जुर्माना वसूला गया। यह बस आईएसबीटी टुटीकंडी से दिल्ली के लिए बिना परमिट के चल रही थी। क्षेत्रीय परिवहन की टीम ने बस का चालान काटा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि यह बस बिना परमिट के शिमला से दिल्ली के लिए सवारियां ढो रही थीं। परमिट न होने पर बस का चालान किया है। इसके साथ ही एक अन्य निजी गाड़ी में एगरिमेंट की कॉपी नहीं पाई गई। इस पर ऑन ड्यूटी लिखा था। चालक को 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के चलते शोघी में 100 से अधिक वाहनों की जांच की गई। इसमें 35 गाड़ियों में टैक्स अदायगी न करने और ओवरलोडिंग को लेकर चालान किए। इन्हें 48 हजार का जुर्माना लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article