फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   VoLVO bus strat from shilmla to chandigrah Airport

शिमला-चंडीगढ़ ऐयरपोर्ट वोल्वो होगी शुरू

Wed, 22 Dec 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
VoLVO bus strat from shilmla to chandigrah Airport
एयरपोर्ट आने-जाने वालों के लिए आईएसबीटी तक चलेंगी निशुल्क लोकल बसें
विज्ञापन

क्रॉसर
स्थानीय लोगों के अलावा सैलानियों को मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। क्रिसमस के मौके पर एचआरटीसी शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट (मोहाली) के लिए वोल्वो सेवा शुरू करने जा रहा है। खास बात यह है कि इस वोल्वो में आवाजाही करने वाले यात्रियों के लिए शिमला में निशुल्क लोकल बसें चलाई जाएंगी। 25 दिसंबर को परिवहन मंत्री टुटीकंडी आईएसबीटी से इस वोल्वो को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना करेंगे।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट मोहाली से देश-विदेश के लिए फ्लाइट लेने वाले लोगों विशेषकर सैलानियों को अब हजारों रुपये टैक्सी किराये पर खर्च नहीं करना पड़ेंगे। एचआरटीसी की नई वोल्वो में यात्री महज 450 रुपये किराये खर्च कर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। चंडीगढ़ एयरपोर्ट जाने के लिए लोगों को अभी या तो 3000 से 3500 रुपये में टैैक्सी बुक करनी पड़ती है या फिर शिमला से चंडीगढ़ तक वोल्वो में जाकर वहां से एयरपोर्ट के लिए टैक्सी लेनी पड़ती है। इतना ही नहीं एयरपोर्ट वोल्वो में आने-जाने वाले यात्रियों को एचआरटीसी शिमला शहर में लोकल रूटों पर निशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

शिमला से 12:45, एयरपोर्ट से 7:30 बजे होगी रवाना
एचआरटीसी की तारादेवी के उपमंडलीय प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि शिमला आईएसबीटी से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए वोल्वो दोपहर 12:45 पर रवाना होगी और शाम 4:30 बजे एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। इस वोल्वो से एयरपोर्ट जाने वाले शिमला के लोगों के लिए 11:30 बजे ढली से संजौली, छोटा शिमला, पुराना बस स्टैंड होते हुए आईएसबीटी के लिए बस चलाई जाएगी। दूसरी बस 11:45 बजे न्यू शिमला (नजदीक डीएवी स्कूल) से खलीनी, कनलोग होते हुए आईएसबीटी जाएगी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से वोल्वो शाम 7:30 बजे शिमला के लिए चलेगी और रात 11 बजे शिमला पहुंचेगी। वोल्वो के शिमला पहुंचने के बाद आईएसबीटी से एक लोकल बस यात्रियों को ओल्ड बस स्टैंड होते हुए संजौली छोड़ेगी। लोकल बसों में यात्रियों को अपना एयरपोर्ट वोल्वो का टिकट दिखाना होगा जिसके बाद उनसे लोकल रूट का किराया नहीं वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी : संदीप
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए 25 दिसंबर से वोल्वो सेवा शुरू की जा रही है। परिवहन मंत्री दोपहर 12:45 बजे एयरपोर्ट वोल्वो को हरी झंडी दिखाएंगे। लंबे समय से लोग एयरपोर्ट के लिए वोल्वो शुरू करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed