फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Earthquake hits Kangra; here is the intensity on the Richter scale.

हिमाचल: कांगड़ा में भूकंप का झटका, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता

Tue, 01 Sep 2026 11:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Sep 2026 11:16 PM IST
सार

 भूकंप का केंद्र कांगड़ा में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
Himachal: Earthquake hits Kangra; here is the intensity on the Richter scale.
भूकंप। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। भूकंप मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.1 आंकी गई। भूकंप का केंद्र कांगड़ा में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन



बता दें, हिमाचल का इतिहास भी बड़े भूकंपों की भयावहता का गवाह रहा है। 1905 में कांगड़ा और चंबा में आए विनाशकारी भूकंप में 10 हजार से अधिक लोगों की जान गई थी। हिमाचल  भूकंप के लिहाज से संवेदनशील बना हुआ है। बीते तीन वर्षों में एक अगस्त 2026 तक प्रदेश में 67 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे निजी संपत्ति को करीब 7.05 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें सबसे अधिक 4.55 लाख रुपये का नुकसान चंबा और 2.50 लाख रुपये का नुकसान लाहौल-स्पीति में आंका गया है।
विज्ञापन


 आंकड़ों के अनुसार तीन साल की अवधि में चंबा में 26 बार भूकंप महसूस किया गया। इसके बाद लाहौल-स्पीति में 14, किन्नौर में सात, कांगड़ा में चार और शिमला में दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए। अन्य जिलों में भी भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की गई हैं। राजस्व मंत्री ने बताया कि इस अवधि में प्रदेश में सबसे अधिक तीव्रता वाला भूकंप चार अप्रैल 2024 को चंबा जिले में आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed