फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra: Roof of slate roofed house collapses; 106-year-old woman dies.

कांगड़ा: स्लेटपोश मकान की छत गिरी, 106 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत

Tue, 01 Sep 2026 09:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डरोह (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, डरोह (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Sep 2026 09:42 PM IST
सार

स्लेटपोश मकान की छत गिरने से 106 वर्षीय बुजुर्ग महिला लछि देवी पत्नी स्वर्गीय मंगत राम की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Kangra: Roof of slate roofed house collapses; 106-year-old woman dies.
दुर्घटना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की ग्राम पंचायत साम्बा के वार्ड नंबर-2 में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में स्लेटपोश मकान की छत गिरने से 106 वर्षीय बुजुर्ग महिला लछि देवी पत्नी स्वर्गीय मंगत राम की मौत हो गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार लछि देवी अपने पुराने कच्चे मकान में अकेली रहती थीं। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है। दो बेटे चूड़ामणि नाग और छोटे बेटे राज कुमार नाग ने कच्चे मकान के साथ अलग पक्का मकान बना रखा था और वहीं रहते थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला स्वयं पुराने कच्चे मकान में रहना पसंद करती थीं। हादसे की सूचना मिलते ही भवारना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के साथ परिजनों के बयान दर्ज किए। वहीं पटवारी ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे से हुए नुकसान और परिस्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान साम्बा पंचायत के प्रधान संजय गुलेरिया भी मौके पर मौजूद रहे। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में लछि देवी का अंतिम संस्कार साम्बा के श्मशान घाट में कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed