फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vitamin C, Minerals rich Rate Bute plums out immediately

कुल्लू: हाथोंहाथ बिक रहा विटामिन सी, मिनरल्स से भरपूर रेट ब्यूट प्लम

Sat, 22 May 2021 05:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 May 2021 05:44 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच विटामिन सी और मिनरल्स से भरपूर प्लम की बाहरी राज्यों में काफी डिमांड है। ऐसे में कोरोना बीच बागवानों को रेट ब्यूट प्लम मालामाल करेगा। यह प्लम देखने में आकर्षक होता है। 

विज्ञापन
Vitamin C, Minerals rich Rate Bute plums out immediately
रेट ब्यूट प्लम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच हिमाचल प्रदेश में विटामिन सी और मिनरल्स से भरपूर रेड ब्यूट प्लम सब्जी मंडियों में हाथोंहाथ बिक रहा है। बाहरी राज्यों से आए व्यापारी रेट ब्यूट खरीदने में खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। वे बागवानों को अच्छे रेट भी दे रहे हैं। जिले के प्रवेश द्वार पर भुंतर सब्जी मंडी में रेड ब्यूट प्लम 92 रुपये से प्रतिकिलो बिक रहा है। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच विटामिन सी और मिनरल्स से भरपूर प्लम की बाहरी राज्यों में काफी डिमांड है।

ऐसे में कोरोना बीच बागवानों को रेट ब्यूट प्लम मालामाल करेगा। यह प्लम देखने में आकर्षक होता है। निचले क्षेत्रों में इन दिनों रेड ब्यूट तैयार हो चुका है। इसके बाद बागवानों ने इसका तुड़ान शुरू कर दिया है। मंडी में पहुंचने के बाद व्यापारी इसे हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। हालांकि, कोरोना के कारण इस बार कुल्लू-मनाली में पर्यटकों की संख्या शून्य है। पर्यटकों के होने से प्लम के दामों में इजाफा होता है, लेकिन बाहरी राज्यों से आ रही डिमांड के चलते व्यापारी इसे खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में बागवानों को प्लम सीजन के शुरुआती दौर में ही फायदा होने लगा है। बागवान रमेश कुमार, मदन कुमार, दिलीप चंद, गीपी राम और गुरदयाल ने कहा कि घाटी में सबसे अधिक प्लम सेंटारोजा निकलता है। रेड ब्यूट प्लम भी कई बागवानों ने लगाया है। इसके बेहतर दाम मिलने से अब बागवान रेड ब्यूट लगाने को तरजीह दे रहे हैं। भुंतर सब्जी मंडी के आढ़ती निमा राम ने कहा कि रेड ब्यूट प्लम 92 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed