फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   visually impaired candidate not allowed to appear in CTET exam in shimla

शिमला: दृष्टिबाधित अभ्यर्थी को सीटेट में बैठने से रोका, उमंग फाउंडेशन हाईकोर्ट में दायर करेगा याचिका

Thu, 16 Dec 2021 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Dec 2021 05:53 PM IST
सार

मंडी के रहने वाले दृष्टिबाधित रविकांत की विकलांगता 50 फीसदी है। परीक्षा में लिखने के लिए उसे राइटर की आवश्यकता होती है। परीक्षा केंद्र में उससे कहा गया कि वह एक क्लास जूनियर राइटर लाए।
 

विज्ञापन
visually impaired candidate not allowed to appear in CTET exam in shimla
रविकांत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य विकलांगता सलाहकार बोर्ड के विशेषज्ञ सदस्य और उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने कहा है कि वीरवार को पंथाघाटी स्थित केंद्र में सीटेट परीक्षा में बैठने से एक दृष्टिबाधित युवा रविकांत को गैरकानूनी ढंग से रोक दिया गया। पंथाघाटी स्थित परीक्षा केंद्र में उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। परीक्षा केंद्र ने सीबीएसई के स्पष्ट दिशा निर्देशों को मानने से भी मना कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मंडी के रहने वाले दृष्टिबाधित रविकांत की विकलांगता 50 फीसदी है। परीक्षा में लिखने के लिए उसे राइटर की आवश्यकता होती है। गुरुवार को पंथाघटी में एक परीक्षा केंद्र में उससे कहा गया कि वह एक क्लास जूनियर राइटर लाए।
विज्ञापन


जबकि सीबीएसई की वेबसाइट में स्पष्ट लिखा है कि दृष्टिबाधित एवं हाथ से लिखने में असमर्थ उम्मीदवारों के लिए 26 फरवरी 2013 की भारत सरकार की गाइडलाइन ही मान्य होंगी। गाइडलाइन के अनुसार पात्र दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कोई भी राइटर बन सकता। राइटर की शैक्षणिक योग्यता कि कोई शर्त नहीं लगाई जाएगी। रविकांत के राइटर की शैक्षिक योग्यता उसके ही बराबर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविकांत से जानकारी मिलने पर परीक्षा केंद्र के लैंडलाइन नंबर पर कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। रविकांत और उसके साथ गई राइटर ने परीक्षा ड्यूटी वाले शिक्षकों से बात कराने का प्रयास किया। मगर उन्होंने बात करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed