फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vishv mohan 2nd youngest who passed upsc exam.

22 की उम्र में ऐसा मुकाम आप भी करेंगे इन्हें सलाम

Sat, 04 Jul 2015 10:36 PM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
vishv mohan 2nd youngest who passed upsc exam.

सरकारी स्कूल में पढ़े छात्र ने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की है। वे हिमाचल से दूसरे सबसे कम उम्र के प्रशासनिक अधिकारी बनेंगे। उन्होंने 1173 वां रैक हासिल किया है। हिमाचल में सबसे कम उम्र में आईएएस बनने का रिकार्ड वर्तमान में उपायुक्त कांगड़ा रितेश चौहान के नाम है।

विज्ञापन


रितेश चौहान 21 साल 11 महीने में वर्ष 2005 में आईएएस बने थे। विश्व मोहन ने 22 साल और 17 दिन में यूपीएससी की परीक्षा पास की है। बिलासपुर के घुमारवीं निवासी विश्व मोहन प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में प्रदेश भर में टापर रहे हैं।

विज्ञापन

ठुकरा दी थी 50 हजार की नौकरी

vishv mohan 2nd youngest who passed upsc exam.

14 दिसंबर 1992 में जन्मे विश्वमोहन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर से अपनी पढ़ाई पूरी की। उनके नाम सबसे कम उम्र में इंजीनियरिंग करने का रिकार्ड है। विश्व मोहन ने नेट भी उत्तीर्ण किया है। विश्व मोहन की पिता वासुदेव शर्मा स्कूल लेक्चरर और माता वंदना शर्मा टीजीटी अध्यापक हैं। अमर उजाला से विशेष बातचीत में विश्व मोहन ने आईएएस में चयन का श्रेय अपने-माता पिता को दिया। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली में हैं रविवार तक हिमाचल लौटेंगे।

विश्व मोहन का कहना है कि उसका लक्ष्य प्रशासनिक अधिकारी बनना है। इंजीनियरिंग के बाद उसे पचास हजार मासिक सैलरी की नौकरी मिली, लेकिन देश सेवा के लिए इसे ठुकरा दिया। विश्व मोहन ने साढ़े चार साल की इंजीनियरिंग डिग्री महज साढ़े तीन साल यानी 42 माह में पूरी की। उसने बताया कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान 29 राज्यों की यूनियन का प्रतिनिधित्व करने वाली स्टूडेंट यूनियन का अध्यक्ष भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed