{"_id":"bdf2bb5cefff006a77166350a7670742","slug":"vishal-will-be-new-observer-of-team-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीसीए के विशाल बने टीम इंडिया के ऑब्जर्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीसीए के विशाल बने टीम इंडिया के ऑब्जर्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 05 Aug 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव विशाल मरवाह को बीसीसीआई ने भारत-इंग्लैंड सीरीज के दौरान टीम ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विशाल मरवाह सात अगस्त से इंग्लैंड में होने वाले चौथे टेस्ट में भारतीय टीम के पर्यवेक्षक होंगे। मरवाह पिछले तीन दशकों से क्रिकेट के साथ जुड़े हुए है।
मरवाह 2002 में एचपीसीए सदस्य बने, 2005 में प्रेस सचिव, 2007 में कोषाध्यक्ष और वर्तमान समय में एचपीसीए के सचिव पद पर काम कर रहे है।
इधर, शिमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने मरवाह को बधाई दी है।