{"_id":"6735e9873e423b2d4e00eb5c","slug":"virendra-singh-una-will-captain-the-indian-team-against-sri-lanka-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे ऊना के वीरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे ऊना के वीरेंद्र सिंह
Thu, 14 Nov 2024 05:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Nov 2024 05:51 PM IST
सार
इंडियन डीफ क्रिकेट एसोसिएशन (आडीडीसीए) की ओर से एक से 8 दिसंबर तक दिल्ली में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली एक दिवसीय क्रिकेट सीरीज में वीरेंद्र मेजबान टीम की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इंडियन डीफ क्रिकेट एसोसिएशन (आडीडीसीए) की ओर से एक से 8 दिसंबर तक दिल्ली में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली एक दिवसीय क्रिकेट सीरीज में वीरेंद्र मेजबान टीम की कप्तानी करेंगे। सीरीज में पांच एक दिवसीय मैच खेले जाएंगे। इसकी पुष्टि आईडीसीए के अध्यक्ष सुमित जैन ने की है।
विज्ञापन
ऊना के वीरेंद्र सिंह दो दशकों से नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर क्रिकेट खेल रहे हैं। अपने क्रिकेट कॅरिअर में वे डीफ वर्ल्ड कप, एशिया कप, डीफ आईसीसी टी-20 विश्व कप और कई द्विपक्षीय सीरीज सहित देश के लिए 32 एक दिवसीय और 49 टी-20 मैच खेल चुके हैं। जिसमें 29 बार मैन आफ द मैच से पुरस्कृत किए जा चुके हैं। वीरेंद्र ने इसी वर्ष इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से इंग्लैंड में द्विपक्षीय सीरीज में भारत को जीत दिलाई।
विज्ञापन