फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Virendra Kanwar said that One thousand crore rupees will be spent on MNREGA

वीरेंद्र कंवर बोले- हिमाचल में मनरेगा पर खर्च होंगे एक हजार करोड़ रुपये

Tue, 21 Sep 2021 09:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Sep 2021 09:40 PM IST
सार

मनरेगा में 250 लाख कार्य दिवस अर्जित करने का लक्ष्य है। विकास का आकलन कर सर्वश्रेष्ठ विकास खंड को सम्मानित भी किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में नेशनल मोबाइल निगरानी सिस्टम इसी वर्ष आरंभ होगा। मंत्री ने हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में मंगलवार को राज्य स्तरीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के दो दिवसीय कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की।

विज्ञापन
Virendra Kanwar said that One thousand crore rupees will be spent on MNREGA
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में मनरेगा के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों पर एक हजार करोड़ रुपये व्यय होंगे। मनरेगा में 250 लाख कार्य दिवस अर्जित करने का लक्ष्य है। विकास का आकलन कर सर्वश्रेष्ठ विकास खंड को सम्मानित भी किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में नेशनल मोबाइल निगरानी सिस्टम इसी वर्ष आरंभ होगा। मंत्री ने हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में मंगलवार को राज्य स्तरीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के दो दिवसीय कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान योजनाओं की प्रस्तुति भी दी गई। मंत्री ने कहा कि चालू साल में अब तक मनरेगा के अंतर्गत 158 लाख कार्य दिवस अर्जित किए हैं। इस पर 550 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं। प्रदेश में अब तक एक लाख 66 हजार कार्य आरंभ किए जा चुके हैं, जिसमें से एक लाख 22 हजार कार्य प्रगति पर हैं। 44,603 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। अधिकारियों को पंचायत वार एक साल में पांच बड़े काम करने का लक्ष्य निर्धारित करना है।

विज्ञापन


कंवर ने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष 100 पंचवटी पार्कों का निर्माण मनरेगा से किया जा रहा है। 166 सरकारी प्राथमिक पाठशालाओं का चयन किया गया है, जिन्हें विकसित करके आदर्श विद्यालय बनाएंगे। इन कामों पर अगले वर्ष 300 करोड़ रुपये व्यय होंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2021.22 के लिए 3514 आवासों का लक्ष्य है। इस पर 52.71 करोड़ खर्च होंगे। मुख्यमंत्री आवास योजना में वर्ष 2021-22 में 1257 आवास बनेंगे। इस पर 18.86 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। 9.43 करोड़ जिलों को जारी हो चुके हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 25719 शौचालयों के लक्ष्य में से अब तक 1850 शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए 5338 गांव चयनित होंगे। 853 गांवों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन गतिविधियां चल रही हैं। सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संजीव भटनागर ने कहा कि 68 विधानसभा क्षेत्रों में 78 लोक भवनों का निर्माण हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed