फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virender sehwag tweeted for shivranjani singh

सहवाग ने किया ट्वीट, आशीर्वाद दो मेरे दोस्त की बेटी को

Mon, 18 Jul 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 18 Jul 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
virender sehwag tweeted for shivranjani singh
वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर रहे वीरेंद्र सहवाग भी अपने दोस्त की बेटी की आवाज के दीवाने हो गए हैं। सहवाग हिमाचल की बेटी शिवरंजनी सिंह की आवाज के दीवाने हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपने प्रशंसकों से पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह के लिए आशीर्वाद मांगा है।

विज्ञापन


वीरेंद्र सहवाग शिवरंजनी के पिता एवं पूर्व क्रिकेटर शक्ति सिंह के दोस्त हैं। सहवाग ने ट्वीट कर शक्ति सिंह की बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इन दिनों प्रदेश के मंडी शहर की रहने वाली शिवरंजनी सिंह की आवाज का जादू युवाओं के सिर खूब चढ़कर बोल रहा है। उनका गाया नया गाना आई वाना तेरा इश्क खूब धमाल मचा रहा है।

विज्ञापन

शिवरंजनी ने जताया आभार

virender sehwag tweeted for shivranjani singh
पार्श्व गायिका शिवरंजनी - फोटो : फाइल फोटो

वहीं, द कपिल शर्मा शो के सेट पर भी पार्श्व गायिका शिवरंजनी के इस गाने की गूंज सुनाई थी। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने इस गाने पर ठुमके लगाए। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर शिवरंजनी को एक उज्ज्वल नवोदित प्रतिभा बताया है।

सहवाग के ट्वीट के बाद प्रशंसकों का शिवरंजनी के लिए धड़ाधड़ प्यार उमड़ पड़ा। इनमें से कुछ ने तो शिवरंजनी सिंह को पहले से ही स्टार बताया। इधर, पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह ने पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट पर ट्वीट कर सपोर्ट करने के लिए आभार जताया है।

शिवरंजनी सिंह के पिता शक्ति सिंह ने बताया कि भी वीरेंद्र सहवाग का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बेटी शिवरंजनी पर नाज है। शिवरंजनी के नए गाने आई वाना तेरा इश्क को प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed