फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra will not attend the oath ceremony of narendra modi

मोदी की शपथ में शामिल नहीं होंगे वीरभद्र

Mon, 26 May 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 26 May 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
virbhadra will not attend the oath ceremony of narendra modi

कांगड़ा के सांसद शांता कुमार और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल पत्नी के साथ रविवार को दोपहर में दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे। रविवार शाम तक मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दिल्ली जाने के लिए ऐसा कोई भी कार्यक्रम जारी नहीं किया गया ह्रै।
विज्ञापन


हालांकि चार दिन पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाते वीरभद्र सिंह को नरेंद्र मोदी की ओर से निमंत्रण भेजा गया था।

सूबे की ओर से चारों नवनिर्वाचित सांसदों के अलावा नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती और संगठन मंत्री पवन राणा मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले समारोह में प्रेम कुमार धूमल का अकेले जाने का कार्यक्रम था, लेकिन रविवार को वे अचानक अपनी पत्नी के साथ रवाना हुए।

ऐसे में यह जोड़कर देखा जा रहा है कि उनके बेटे और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर के मंत्रिमंडल में होने के संकेत मिल गए, जिसके बाद कार्यक्रम में यह बदलाव किया गया।

देर शाम तक चर्चा रही कि है कि उन्हें बतौर राज्य मंत्री मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed