फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh targeted Bjp

सरकार गिरने का सपना नहीं होगा पूरा: वीरभद्र

Mon, 21 Apr 2014 08:40 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, ददाहू/ हरिपुरधार (सिरमौर)
बयूरो/ अमर उजाला, ददाहू/ हरिपुरधार (सिरमौर) Updated Mon, 21 Apr 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh targeted Bjp

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा नेता प्रचार कर रहे हैं कि केंद्र में यदि भाजपा सरकार बनती है तो हिमाचल में कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी। सरकार गिराने का भाजपा का सपना पूरा नहीं होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धूमल खुद को भविष्य का वक्ता समझ रहे हैं। भाजपा को संविधान की कोई जानकारी नहीं है। सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता मोदी की लहर का झूठा प्रचार करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हिमाचल में मोदी की कोई लहर नहीं है।
विज्ञापन


हिमाचल के लोगों के लिए वही मोदी है जो उन्हें राशन, पानी दे। सीएम ने कहा कि बीजेपी मोदी का ऐसा प्रचार कर रहे जैसे कलियुग खत्म हो गया है और मोदीयुग आ गया है। सीएम ने कहा कि गुजरात माडल का हौव्वा बनाने वाले नरेंद्र मोदी के गुजरात का विकास कुछ शहरों तक ही सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को ददाहू के खेल मैदान में मोहनलाल ब्राक्टा ने कहा कि वह क्षेत्रवाद व जातिवाद की भावना को दरकिनार करते हुए अपनी सांसद निधि से तीनों जिलों का समान रूप से विकास करवाएंगे और जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करेंगे।

इस मौके पर रेणुका के विधायक विनय कुमार, हिमफेड के चेयरमैन कंवर अजय बहादुर सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर, राजेंद्र ठाकुर, मंजू शर्मा के अतिरिक्त कांग्रेस के अन्य नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।


जातिवाद व क्षेत्रवाद फैला रही है भाजपा
सीएम ने कहा कि भाजपा प्रदेश में जातिवाद व क्षेत्रवाद फैला कर भ्रामक प्रचार कर रही है। इस तरह की राजनीति करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

सरकार ने अपने 14 महीनों के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की रफ्तार को तेजी से बढ़ाया है। 15 नए कॉलेज खोले हैं। सभी कॉलेज भवन के निर्माण के लिए पांच-पांच करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed