फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh statement over sukhwinder sukhu and congress chargesheet

कांग्रेस में सुक्खू राज, मैंने नहीं पढ़ी चार्जशीट: वीरभद्र सिंह

Sat, 29 Dec 2018 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Dec 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
virbhadra singh statement over sukhwinder sukhu and congress chargesheet

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में सुक्खू का राज है। चार्जशीट दी जा रही है, इसके बारे में न तो मुझे किसी ने बताया और न ही मैंने इसे पढ़ा। चार्जशीट प्रदेश कांग्रेस ने सौंपी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा- फिलहाल मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है, लेकिन पार्टी का प्रस्ताव आया तो विचार करेंगे। मंडी के बाद बिलासपुर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में पूर्व सीएम ने कहा- प्रदेश में कोई हाईकमान नहीं है। 

विज्ञापन

लोस चुनाव में किसको टिकट को लेकर ये कहा

virbhadra singh statement over sukhwinder sukhu and congress chargesheet

लोस चुनाव में किसको टिकट मिलेगा, इस पर अभी विचार होगा। उन्होंने कहा कि एक साल का जश्न मनाने वाली भाजपा सरकार की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आभार रैली में प्रधानमंत्री मोदी को खुश करने के लिए

सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। सरकारी बसों से लेकर अन्य वाहनों से भीड़ धर्मशाला पहुंचाई गई। भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है। लोस चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed