लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर वीरभद्र सिंह ने दिया बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है। जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन से दूरी बनाने के बाद दूसरे ही दिन मंडी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है।
वीरभद्र सिंह ने कहा है कि इस बार वह न खुद और न ही उनके परिवार से कोई सदस्य लोकसभा चुनाव लड़ेगा। उन्होंने तंज कसा कि मंडी सीट से इस बार कोई नया ‘मकरझंडू’ ही उतरेगा।
डडौर में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के घर पुत्रवधू की मौत पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में वीरभद्र ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस हिमाचल में अपने संविधान का उल्लंघन कर आगे बढ़ रही है, उससे पार्टी का भविष्य अच्छा प्रतीत नहीं होता।
जयराम के पांव कहीं घर में बैठे विरोधी ना खींचे
मजबूत संगठन का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल नजर आ रहा है। संगठन में चुनाव नहीं बल्कि सीधे ताजपोशी की संस्कृति से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है। प्रदेश की कमान पिछले कई वर्षों से बिना चुनाव के अध्यक्ष बने नेता ही संभाल रहे हैं।
संवैधानिक प्रक्रिया के तहत चुनावों से ही कार्यकारिणी का गठन होना चाहिए।पूर्व सीएम ने प्रदेश सरकार को अनुभवहीन करार देते हुए कहा कि वह जयराम को सरकार चलाने की शुभकामनाएं देते हैं। ेेबशर्तेेे उनके अपने घर में ही बैठे विरोधी उनके पांव न खींचें।