फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   virbhadra singh statement over pachhad By-election results

पच्छाद में दी कड़ी टक्कर, धर्मशाला में हारे : वीरभद्र सिंह

Sat, 26 Oct 2019 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Oct 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh statement over pachhad By-election results
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (फाइल फोटो)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जल्द देश में कांग्रेस मजबूती के साथ उभरेगी। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों से हो गई है। भले ही इन दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकारें नहीं बनी हैं, पर भाजपा के लिए एक कड़ी टक्कर दी है। इससे साफ  है कि देश के अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी इससे भी ओर शानदार प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नई ऊर्जा के साथ पार्टी को एकजुट होने का कार्य किया है। वह पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। 

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने हरियाणा में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बधाई दी। कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा के विकास में कभी कोई कमी नहीं रखी। भाजपा को यहां पूर्ण बहुमत न मिलना उनके खिलाफ  जनमत है। जेजेपी के साथ गठबंधन पूरी तरह अवसरवादी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश के धर्मशाला और पच्छाद उप चुनाव में पार्टी की हार पर कहा कि भाजपा ने यह चुनाव सत्ता के बल पर जीते हैं।
विज्ञापन


कहा कि पच्छाद और धर्मशाला उपचुनाव में पार्टी ने जो एकजुटता दिखाई है, वह सकारात्मक रही है। पच्छाद में कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी, जबकि धर्मशाला में हम हारे हैं। ऐसी हार क्यों हुई, इसकी जांच की जानी चाहिए। पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जानी चाहिए। वीरभद्र ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की पीठ थपथपाते हुए कहा कि वह अच्छा कार्य कर रहे हैं। सभी को साथ लेकर चल रहे हैं। पच्छाद और धर्मशाला में जिस प्रकार पार्टी नेताओं ने एकजुटता से कार्य किया, वह सराहनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed