{"_id":"5dcaa8398ebc3e5b6275179a","slug":"virbhadra-singh-statement-over-investor-meet-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्वेस्टर मीट को लेकर वीरभद्र सिंह ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्वेस्टर मीट को लेकर वीरभद्र सिंह ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
Tue, 12 Nov 2019 06:10 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Nov 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जयराम सरकार के धर्मशाला में आयोजित इन्वेस्टर मीट पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि इन्वेस्टर्स मीट में भीड़ जुटाने मात्र से निवेश नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को जमीन पर काम करना जरूरी है, जोकि जयराम सरकार अभी तक नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसला का स्वागत भी किया। वीरभद्र सिंह मंगलवार को शिमला के मुख्य गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह हर वर्ष इस मौके पर गुरुद्वारा में दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि गुरु सभी लोगों का मार्गदर्शन करें।
विज्ञापन