फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh statement over HPCC chief sukhwinder singh sukhu

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का जयराम और सुक्खू पर बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा

Mon, 26 Nov 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर) Updated Mon, 26 Nov 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh statement over HPCC chief sukhwinder singh sukhu

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा संसदीय सीट से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का नाम लेने के बाद हमीरपुर से राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा को टिकट देने की सार्वजनिक मंच से वकालत की। सुजानपुर में रविवार को सर्व कल्याणकारी संस्था के वार्षिक समारोह के मुख्यातिथि वीरभद्र ने कहा कि विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक सांसद अनुराग ठाकुर को हराने में सक्षम हैं।

विज्ञापन


कहा कि धूमल और अनुराग को अब घर बैठकर आराम करना चाहिए। कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू को खुद ही पद छोड़ देना चाहिए। कहा कि हाईकमान लोकसभा चुनाव से पहले जल्द कार्रवाई करे। 
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जो भी प्रत्याशी मैदान में होगा, वे उसके लिए प्रचार करेंगे। बीते 25 वर्षों से हमीरपुर की सीट भाजपा के खाते में रही है, लेकिन फिर भी क्षेत्र को कोई फायदा नहीं हुआ। अब की बार बदलाव होगा और यहां से विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक को टिकट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक को टिकट की पैरवी वे सार्वजनिक मंच से कर रहे हैं। विरोधियों को जो सोचना है सोचें, जो करना है करें, लेकिन युवा नेता को आज से ही जीत का आशीर्वाद दे दिया है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चेताया है कि वह किसी के कहने पर पार्टी के किसी नेता, विधायक, पूर्व विधायक को भला बुरा न कहें।

जयराम ने शाबाशी वाला कोई काम नहीं किया

virbhadra singh statement over HPCC chief sukhwinder singh sukhu

वीरभद्र सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर ईमानदार और शरीफ मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल में अभी तक ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसके लिए उन्हें शाबाशी दी जाए। उन्होंने जो भी उद्घाटन किए हैं और आने वाले 6 माह के दौरान और जो कुछ भी करेंगे, वह सब कांग्रेस की ही देन है। केवल उद्घाटन करने का श्रेय भाजपा सरकार ले रही है। 

धूमल की नीयत में खोट
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि धूमल की नीयत में खोट है। यही कारण है कि आज वह हार के बाद घर पर बैठे हैं। झूठ की राजनीति, झूठे मामले बनाने की राजनीति, अनापशनाप बयानबाजी करने के कारण ही आज वह आराम कर रहे हैं। उनके ही नक्शे कदम पर उनका बेटा चला है। आने वाले समय में वह भी पिता की तरह घर पर बैठकर आराम करेगा।

विकास की दृष्टि से पिछड़े रोहड़ू के कई क्षेत्र : जयराम

virbhadra singh statement over HPCC chief sukhwinder singh sukhu

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की राजनीति का मुख्य केंद्र रहा है, लेकिन यहां के अधिकांश दूरदराज क्षेत्र आज भी विकास की दृष्टि से पिछड़े हैं। बिना किसी राजनीतिक भेदभाव प्रदेश का समग्र और संतुलित विकास करना ही सरकार का ध्येय है। 

सीएम जयराम पुनर्सीमांकन तक पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के परंपरागत चुनाव क्षेत्र रहे रोहड़ू के रामलीला मैदान में रविवार को जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार लगभग 11 माह का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। यह अवधि आम लोगों के कल्याण को समर्पित रही है। चांशल क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार इसके लिए पर्याप्त अधोसंरचना उपलब्ध करवाएगी।

इससे साहसिक खेल प्रेमियों को आकर्षित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने रोहड़ू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी सुना। सीएम जयराम ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के लिए गृहिणी सुविधा योजना शुरू की गई है। हर परिवार को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। प्रदेश में योजना के तहत 35 हजार लोगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद वीरेंद्र कश्यप, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने भी संबोधित किया।

ठियोग-कोटखाई सड़क का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग
नरेंद्र बरागटा ने कहा कि कुछ निहित स्वार्थी लोगों ने ठियोग-कोटखाई-हाटकोटी-रोहडू़ सड़क का राजनीतिकरण किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सड़क के शेष भाग का कार्य शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाहटा ने कहा कि रोहड़ू क्षेत्र में अधिकतर समय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व रहा है। बावजूद इसके यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से उपेक्षित रहा है।

नई नहीं सरकार, सत्र में घेरेगी कांग्रेस : आशा

virbhadra singh statement over HPCC chief sukhwinder singh sukhu

पूर्व मंत्री और डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने कहा कि जयराम सरकार नई नहीं है। सरकार को बने एक साल हो गया है। एक साल बाद भी प्रदेश में नशा और अवैध खनन को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। धर्मशाला में पावर लिफ्टिगं प्रतियोगिता के समापन समारोह के बाद एक सवाल के जवाब में आशा कुमारी ने कहा कि शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक में रणनीति बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने सरकार बनाने के लिए कई वादे किए, लेकिन एक साल बाद अभी धरातल में कुछ नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि दस से 15 दिसंबर तक होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने को लेकर योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को सदन में सूबे के ज्वलंत मुद्दों पर घेरा जाएगा।

जिनका कोई योगदान नहीं वो कांग्रेस को सिखा रहे देशभक्ति : सुक्खू

virbhadra singh statement over HPCC chief sukhwinder singh sukhu

राजगढ़ (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव दो दलों के बीच नहीं बल्कि दो विचारधाराओं के बीच होगा। एक तरफ भाजपा की झूठ पर आधारित राजनीति तो दूसरी ओर कांग्रेस की सच्चाई होगी। इस चुनाव में सच्चाई की जीत होगी। भाजपा की सरकार बनने का मतलब लोकतंत्र का खतरे में पड़ जाना होगा। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को राजगढ़ में  कांग्रेस के सम्मेलन में कही। 

सुक्खू के राजगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस को आज एक ऐसी पार्टी देशभक्ति का पाठ पढ़ा रही है। जिसका देश में आजादी से पहले और उसके बाद कोई योगदान नहीं है। कांग्रेस के दो प्रधानमंत्री और एक मुख्यमंत्री ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान तक दिया है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा कुर्सी के लिए देश को धर्म, जाति व क्षेत्र के नाम पर बांटती है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता झूठ बोलने में माहिर हैं। देश के गृह मंत्री और जनजातीय मंत्री ने सिरमौर आकर गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने का वायदा किया था। लेकिन साढ़े चार साल बाद भी रिपोर्ट ही मांगी जा रही है। जिसे पहले भेजा जा चुका है। सुक्खू ने संगठन पर कहा कि कांग्रेस में दो तरह के कार्यकर्ता हैं।

एक वह जो धरातल पर कार्य करते हैं। दूसरे वह जो टेलीफोन पर राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यकर्ताओं को दिल में जबकि दूसरों को दिमाग में रखकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीत दर्ज करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल घोटाला किया है।

कांग्रेसी नेता जीआर मुसाफिर, जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी, पच्छाद के अध्यक्ष रणजीत हाब्बी, देवेंद्र शास्त्री, जयप्रकाश चौहान, एमएल पंवार व अरुण मेहता ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पच्छाद प्रभारी संजय भंडारी, हीरा सिंह नेगी, बृजलाल ठाकुर, रितेश कपरेट, शकुंतला चौहान, पूनम पंवार, उपमा धीमान और युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed