फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh statement over five states assembly election result

सदन में कांग्रेस विधायकों में जोश भरते गए जीत के रुझान

Tue, 11 Dec 2018 08:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,धर्मशाला Updated Tue, 11 Dec 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh statement over five states assembly election result

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर शुरूआती रुझानों में कांग्रेस विधायकों ने सुबह जैसे ही अपनी पार्टी का पलड़ा भारी देखा, वे सदन में आते ही सत्तापक्ष पर हावी होने लगे। नेता प्रतिपक्ष सहित सभी कांग्रेस विधायक राज्यों में संभावित चुनावी जीत के जोश से लबरेज हो रहे थे।

विज्ञापन


विधायक बार बार अपने मोबाइल फोन में चुनावी नतीजों के रुझानों को देख रहे थे। रुझानों में जैसे जैसे कांग्रेस को बढ़त मिल रही थी पार्टी विधायक वैसे-वैसे सदन में अपने तेवर कड़े कर रहे थे। सत्तापक्ष पर संभावित चुनावी जीत के अपरोक्ष रूप से तंज भी कसे जा रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा विधायक भी बार बार बाहर गैलरी में जाकर चुनावी नतीजों का अपडेट ले रहे थे कि कहीं बाजी पलट तो नहीं रही। अफसरों से लेकर विधानसभा परिसर में दूर दूर से अपनी समस्याएं लेकर आए लोग भी चुनावी नतीजों के रुझानों का मोबाइल फोन और एक दूसरे से अपटेड ले रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम जयराम ने दी बधाई

virbhadra singh statement over five states assembly election result

कुल मिलाकर शीत सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही से ज्यादा चुनावी नतीजों के रुझाव तपोवन में हावी थे। दोपहर भोजनावकाश के बाद छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनावी नतीजे कांग्रेस के पक्ष में दिख रहे थे।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा था। कार्यवाही समाप्त होने के बाद सदन में खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उठकर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की ओर राजस्थान में विस चुनाव जीत की बधाई देने के लिए आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री ने वीरभद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष सहित कांग्रेस के अन्य सदस्यों को हाथ मिलकार चुनावी जीत की बधाई दी। इसके बाद काफी देर तक वीरभद्र सिंह और जयराम ठाकुर चुनावी नतीजों के रुझानों को लेकर चर्चा करते रहे।

जयराम के साथ उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी वीरभद्र सिंह और मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस की संभावित जीत की बधाई हाथ मिलाकर दी। सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद अक्सर कुछ ही पलों में सदन खाली हो जाता है।

लेकिन, सत्तापक्ष की ओर से विपक्ष को बधाई देने का दृश्य कौतुहल का विषय बन गया। सदन के बाहर भी परिसर में कांग्रेस विधायकों को संभावित जीत की बधाई देने का दौर चलता रहा। 

लोकतंत्र में बदलती रहती है निजाम  

virbhadra singh statement over five states assembly election result

5 राज्यों के चुनावी नतीजों पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र की यही खासियत है कि इसमें निजाम बदलती रहती है। लेकिन, खास बात यह है कि भाजपा की सीटों का मार्जिन जीतने वालों से थोड़ा ही कम है। इन चुनाव नतीजों का भावी आम चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।  

वीरभद्र बाले- अभी तो यह ट्रेलर पूरी पिक्चर लोस चुनाव में दिखेगी
5 राज्यों के चुनावी नतीजों पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अभी तो यह ट्रेलर है पूरी पिक्चर लोकसभा चुनाव में दिखाएंगे। जो लोग समझते थे,  कांग्रेस खत्म हो जाएगी उनके लिए यह करारा जवाब है। 

कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखने वालों के मुंह बंद : मुकेश

virbhadra singh statement over five states assembly election result

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखते थे चुनावी नतीजों ने उनके  मुह बंद कर दिए हैं। इस के परिणाम की झलक  लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पूरे भारत में अपना ग्राफ बढ़ाती जाएगी। प्रधानमंत्री के जुमलों का जवाब जनता ने दे दिया है। 

लोग समझ गए उनके साथ हुआ धोखा : आशा
अखिल भारतीय कांग्रेस की सचिव आशा कुमारी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत बनाने जा रही थी।  वह भूल गई थी कि जनता सब जानती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी,  किसानों के मुद्दे जोरशोर से उठाए। लोग इसके बाद समझे कि उनके साथ मोदी सरकार ने कितना बढ़ा धोखा किया था।

पांच राज्यों में चुनाव परिणाम लोकतंत्र की जीत: वीरभद्र सिंह

virbhadra singh statement over five states assembly election result

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों पर संतोष वक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया है।

उन्होंने कहा है कि देश के आम चुनावों से पूर्व तीन राज्यों में कांग्रेस की शानदार जीत से साबित हो गया है कि देश भाजपा के कुशासन ओर जुमलेबाजी से मुक्ति चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ा गया यह चुनाव उनकी हार का प्रतीक है।

अब उन्हें देश में आम चुनाव भी जल्द करवाने चाहिए। वीरभद्र सिंह ने इन राज्यों में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई देते हुए लोकतंत्र के इस पर्व में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने के लिए इन पांच राज्यों के लोगों का आभार भी जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed