{"_id":"57ee7b694f1c1bcb4b573c6d","slug":"virbhadra-singh-statement-on-bjp-at-dharamshala-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर काम में अड़ंगा लगाना ही विपक्ष का काम : सीएम वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर काम में अड़ंगा लगाना ही विपक्ष का काम : सीएम वीरभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हर काम में अड़ंगा लगाना ही विपक्ष का काम है। विपक्ष रचनात्मक भूमिका निभाने में असफल रहा है और नकारात्मक गतिविधियों में शामिल है। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस धर्मशाला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
पेयजल स्रोतों में जहर मिलाने की खबरों के सवाल पर सीएम ने कहा कि सरकार के पास इस तरह की कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है। जनता को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से शिमला के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने शुक्रवार सुबह धर्मशाला स्थित युद्ध स्मारक के समीप निर्माणाधीन युद्ध संग्रहालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। प्रदेश लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान परिवहन मंत्री जीएस बाली, विधायक संजय रतन तथा अजय महाजन, पूर्व विधायक बोधराज तथा सुरेंद्र काकू, सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार गोकुल बुटेल, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलबीर तेगटा, मंडलायुक्त नंदिता गुप्ता, नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त कैप्टन जेएम पठानिया, उपायुक्त सीपी वर्मा, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी तथा जिले के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य बना हिमाचल : सुधीर
इंडो-सेन 2016 के एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में शिमला और कुल्लू जिलों में अमरूत योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार सक्रियता से कार्य करने पर केंद्रीय विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा को पुरस्कार से नवाजा। केंद्र सरकार से प्रदेश को 3.54 करोड़ की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। आज राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को जो पुरस्कार मिला हैं, इसका श्रेय सरकार और प्रदेशवासियों को जाता है। कहा कि हिमाचल केंद्रीय योजनाओं को कार्यान्वित करने में सदैव अग्रणी रहा है। उन्होंने सराहनीय कार्य करने पर प्रधानमंत्री की ओर से प्रदेश के प्रयासों की सराहना करने पर उनका आभार जताया।
उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार का भी आभार जताया और आग्रह किया कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों और लोगों की विकास के प्रति सक्रिय भागीदारी को देखते हुए इस प्रदेश के और जिलों को भी इन योजनाओं के तहत लाया जाए। शहरी विकास विभाग के निदेशक आरके प्रूथी और नगर निगम शिमला के आयुक्त पंकज राय सहित अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।