फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Singh Statement on Amit Shah Dharamshala Tour.

वीरभद्र बोले, अमित शाह कोई बड़ी तोप नहीं, उनके दौरों से कोई असर नहीं पड़ता

Sun, 07 May 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 07 May 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra Singh Statement on Amit Shah Dharamshala Tour.

हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पालमपुर दौरे का कांग्रेस सरकार पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। परिधि गृह धर्मशाला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि अमित शाह कोई बड़ी तोप नहीं हैं, जो उनके दौरे का हिमाचल पर व्यापक असर पड़ेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव में नए चेहरों उतारने की बात भी कही। क्या सुखविंद्र सुक्खू को दोबारा प्रदेशाध्यक्ष बनते देखना चाहते हैं, इस प्रश्न पर सीएम बोले - संगठनात्मक चुनाव के बाद नतीजे सभी के सामने होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने धर्मशाला आकर सांसद अनुराग ठाकुर को केंद्रीय विवि मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्रीय विवि के लिए जमीन मुहैया करवा दी, लेकिन अनुराग ठाकुर इसमें भी रोड़े अटका रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर जोड़ने का नहीं, बल्कि तोड़ने का काम करते हैं। भाजपा विस चुनाव में जीत के लाख दावे कर ले, लेकिन जीत का परचम कांग्रेस पार्टी ही लहराएगी। 

सीएम ने परिवार सहित सत्संग सुना, चामुंडा मंदिर में पूजा की

Virbhadra Singh Statement on Amit Shah Dharamshala Tour.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सुबह करीब साढ़े 9 बजे परौर में पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य के साथ राधा-स्वामी डेरे में गुरु महाराज का सत्संग सुनने पहुंचे। करीब करीब 2 घंटे तक सत्संग सुनने और गुरु का परिवार सहित आशीर्वाद लेने के बाद सीएम चामुंडा मंदिर में माथा टेकने पहुंचे।

यहां सीएम ने परिवार सहित मां चामुंडा की आराधना की। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे परिधि गृह पहुंचे। यहां लंच करने के बाद थोड़ी देर सीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और फिर शिमला लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed