फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Singh statement at Chamunda temple kangra

मां चामुंडा की कृपा से 7वीं बार बनूंगा सीएम : वीरभद्र सिंह

Sun, 25 Nov 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 Nov 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
Virbhadra Singh statement at Chamunda temple kangra

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मां चामुंडा और नंदिकेश्वर भगवान की उन पर पूरी कृपा है। इनके आशीर्वाद ही वे छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। मां चामुंडा ने आशीर्वाद दिया तो वे सातवीं बार भी मुख्यमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन


शनिवार को मां के दरबार में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुबह साढ़े दस बजे माता चामुंडा देवी में माथा टेका। पूर्व मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद शिव मंदिर नंदिकेश्वर धाम में भी शीश नवाया।
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने मंदिर में चले निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मंदिर अधिकारी सुमन धीमान ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र को माता की फोटो भेंट की, जबकि पुजारी ओम व्यास और शिव मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारी बॉबी गोस्वामी ने पूर्व मुख्यमंत्री से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इस मौके पर मंदिर कर्मचारी रमेश बबली, राकेश शर्मा, सुरेश कुमार, प्रमोद सिंह और संजू सूरी आदि मौजूद रहे। 

कांगड़ा से सुधीर शर्मा प्रबल दावेदार : वीरभद्र 

Virbhadra Singh statement at Chamunda temple kangra

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि लोस चुनावों में इस बार मोदी का जलवा नहीं चलने वाला है। उनका दावा है कि इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उससे पहले होने वाले विस चुनावों के परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में जाएंगे।

कांगड़ा में वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस चारों लोकसभा सीटें जीतेगी। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से टिकट के मसले पर उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा इस सीट के लिए प्रबल दावेदार हो सकते हैं।

जीत पाने की क्षमता रखने वाले को ही पार्टी टिकट देगी। सुखविंद्र सिंह की लीडरशिप में कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। लिहाजा, उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया जाए। कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोप वे का निर्माण जरूरी है।

सरकार प्रस्तावित रोप वे योजनाओं का निर्माण करवाए। वीरभद्र सिंह ने पूछे जाने पर कहा कि कांगड़ा के तहसील चौक के पास खाली पड़ी भूमि पर शॉपिंग कांप्लेक्स और पार्किंग का निर्माण होना चाहिए। इस मौके पर राजेंद्र गर्ग, विनय शर्मा, पंडित उमेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed