फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Virbhadra Singh's first death anniversary celebrated as Sankalp Diwas by himachal congress

Virbhadra Singh death anniversary: संकल्प दिवस के रूप में मनाई वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि

Fri, 08 Jul 2022 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Jul 2022 09:01 PM IST
सार

 कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेताओं ने वीरभद्र की फोटो पर पुष्पांजलि दी। शिमला के गेयटी थियेटर में सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए।

विज्ञापन
Virbhadra Singh's first death anniversary celebrated as Sankalp Diwas by himachal congress
वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर संकल्प दिवस मनाया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेताओं ने वीरभद्र की फोटो पर पुष्पांजलि दी। शिमला के गेयटी थियेटर में सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। शिमला में प्रतिभा सिंह एवं विक्रमादित्य सिंह ने सभी लोगों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।

विज्ञापन


भाषा एवं संस्कृति विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. प्रेम शर्मा ने वीरभद्र सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि वीरभद्र सिंह एक ऐसी शख्सियत थी, जो लोगों के मन को चेहरे से ही पढ़ लिया करते थे। उन्होंने कभी किसी से भेदभाव नहीं किया। इस दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, कांग्रेस के कई विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व आईएस अधिकारी और बड़ी संख्या में उनके समर्थक और अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कुलदीप राठौर, विधायक नंदलाल, मोहनलाल ब्राक्टा, अमित पाल सिंह, यशवंत छाजटा, अतुल शर्मा, पूर्व विधायक आदर्श सूद, नरेश चौहान, अमित नंदा, जितेंद्र चौधरी, बाबा हरदीप सिंह, चंद्र प्रभा नेगी आदि ने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


हर गांव से मिट्टी और लोहा लाकर रिज पर बनाएंगे वीरभद्र सिंह की विशाल प्रतिमा 
 पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही हिमाचल के हर गांव से मिट्टी और लोहा लाकर शिमला के रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश भर के समर्थकों का सहयोग लिया जाएगा। कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार को हिमाचल निर्माता के रूप में जाना जाता है और आधुनिक हिमाचल के निर्माता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पहचान है। विक्रमादित्य सिंह शुक्रवार को राजीव भवन शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर मीडिया से बातचीत में कहा कि वीरभद्र की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। उनके बताए रास्ते पर चलकर पार्टी को अधिक मजबूत किया जाएगा। साथ वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से भेदभाव न कर विकास किया है। आज वह प्रदेश के लोगों के दिलों में बसे हैं। हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करते थे। यही कारण है कि उनकी पुण्यतिथि में गेयटी थियेटर शिमला में सर्वधर्म सभा में सभी धर्मों के लोगों ने प्रार्थना की। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूती के साथ आग बढ़ाने के लिए निजी स्वार्थों को त्याग कर पार्टी हित को सर्वोपरि रखना है। इसके लिए पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट और मजबूती के साथ आगे बढ़ना है। यही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लिए सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों में नोंकझोंक

उधर, विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस की आपसी कलह भी खुलकर सामने आने लगी है। नाहन के बाद सोलन में भी शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर कांग्रेसी एक-दूसरे पर खूब बरसे। कांग्रेसी लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में इकट्ठा हुए थे। पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देने के बाद कुछ कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए कि सभी कार्यक्रम कांग्रेस भवन में होने चाहिए। कुछ नाराज कांग्रेसियों ने सोलन के विधायक डॉ. धनीराम शांडिल से कहा कि यदि उन्हें सीट जीतनी है तो हमें साथ लेकर चलना होगा।

कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अनदेखी का आरोप लगाया। कुछ पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में तो छोड़ो ब्लॉक कांग्रेस में भी कोई पद नहीं दिया गया है। करीब 10 मिनट तक नोंकझोंक चली। इसके बाद कुछ पुराने नेताओं ने बीचबचाव कर मामला शांत करवाया। उधर, सोलन के विधायक डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि परिवार बड़ा होता है तो उसमें मतभेद हो सकते हैं। कांग्रेस में गुटबाजी नहीं है। कार्यकारिणी का विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई है। कई कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में जल्द लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed