{"_id":"5a420cf54f1c1b09788b4e7b","slug":"virbhadra-singh-reached-igmc-for-routine-health-checkup","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांसी की शिकायत के बाद चेकअप के लिए आईजीएमसी पहुंचे वीरभद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांसी की शिकायत के बाद चेकअप के लिए आईजीएमसी पहुंचे वीरभद्र सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंगलवार को स्वास्थ्य जांच के लिए आईजीएमसी पहुंचे। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात से ही वीरभद्र सिंह को सूखी खांसी हो रही थी। सीने में हल्का सा दर्द भी हो रहा था।
विज्ञापन
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि सुबह अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का एक्सरे और इको टेस्ट भी करवाया। इसके बाद वीरभद्र सिंह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर अस्पताल से लौट गए। उनके साथ हरीश जनारथा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन