फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   virbhadra singh mortal remains immersed in ganga river on 17 july 2021

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों के तैयार किए 72 कलश, 68 विस क्षेत्रों की नदियों में होगा विसर्जन

Mon, 12 Jul 2021 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Jul 2021 06:49 PM IST
सार

सोमवार को राजसी परंपरा के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में जोबनी बाग से अस्तु एकत्रित किए।

विज्ञापन
virbhadra singh mortal remains immersed in ganga river on 17 july 2021
जोबनी बाग श्मशानघाट में अस्तु एकत्र करने से पूर्व विधि-विधान पूरा करते विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थियों के 72 कलश बनाए गए हैं। हरिद्वार में गंगा के अलावा प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में बहने वाली प्रमुख नदियों में अस्थि विसर्जन किया जाएगा।  हरिद्वार जाकर गंगा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन विक्रमादित्य सिंह के चचेरे भाई रिपू धवन कंवर करेंगे। सोमवार को राजसी परंपरा के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में जोबनी बाग से अस्तु एकत्रित किए। शिंगला से आए कुल पुरोहित और खखरोला से आए ठाकुर परिवार के सदस्यों ने अंतिम विधी विधान की रस्में पूरी कीं। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह नौ बजे विक्रमादित्य सिंह पद्म पैलेस से जोबनी बाग गए। करीब 9:45 बजे कलश स्थापना सहित पूजा-पाठ और विधियां संपन्न हुईं। पंडित सुदर्शन और आचार्य योगराज ने अस्तु एकत्र करने का विधि को पूरा किया। राजपरिवार के रिश्तेदार माने जाने वाले खखरोला गांव के ठाकुर भी मौजूद रहे। मां भीमाकाली मंदिर और हॉलीलॉज में भी अस्तु रखे जाएंगे। मां भीमाकाली मंदिर, हॉलीलॉज शिमला और पद्म पैलेस रामपुर में अस्थि कलश रखे गए हैं। 
विज्ञापन


16 जुलाई को रिपू धवन कंवर हरिद्वार जाएंगे और 17 जुलाई को अस्थियां गंगा में प्रवाहित करेंगे। प्रदेश के विभिन्न विस क्षेत्रों की नदियों में अस्थियों के विसर्जन के लिए प्रदेश कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता तैनात किए हैं। ये नियमानुसार अस्थियों का विसर्जन करेंगे। 18 जुलाई को राज दरबार परिसर रामपुर में शुद्धि करवाई जाएगी। क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए भोज की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान दीपक सूद, ध्रुव शर्मा, अतुल शर्मा, एसपी नेगी और शिंगला के करीब 15 ब्राह्मण लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed