{"_id":"5b8e9a70867a55486048f166","slug":"virbhadra-singh-health-checkup-conducted-in-pgi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र के पीजीआई में हुए टेस्ट, इस दिन हो सकती है छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र के पीजीआई में हुए टेस्ट, इस दिन हो सकती है छुट्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मंगलवार को पीजीआई में टेस्ट किए गए हैं। रविवार और सोमवार को छुट्टी के कारण उनके टेस्ट नहीं हो पाए थे। अब अगर सभी टेस्ट रिपोर्ट सही पाई जाती हैं तो पीजीआई से बुधवार को उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
फिलहाल उन्हें पीजीआई में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। सोमवार को वीरभद्र सिंह से मिलने के लिए उनकी बेटी और गुजरात मानवाधिकार आयोग की अध्यक्ष अभिलाषा सिंह पीजीआई पहुंचीं थी। उन्होंने पिता का कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह शिमला आईजीएमसी से छुट्टी के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे लेकिन रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। पीजीआई में दो दिन की छुट्टी होने के कारण रविवार और सोमवार को उनके टेस्ट नहीं हो पाए।
विज्ञापन