फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   virbhadra singh discharge from PGI chandigarh

पीजीआई से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र को आज हो सकती है छुट्टी

Sun, 06 Oct 2019 07:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Oct 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh discharge from PGI chandigarh
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (फाइल फोटो)

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र को पीजीआई से आज छुट्टी हो सकती है। वीरभद्र सिंह पिछले करीब दो हफ्ते से पीजीआई में डाक्टरों की निगरानी में रखे गए थे।सूत्रों से मालूम हुआ है कि वीरभद्र सिंह अब स्वस्थ हैं और उनको सोमवार को पीजीआई से छुट्टी दी जा सकती है। पीजीआई से छुट्टी मिलते ही वीरभद्र सिंह सीधे शिमला आएंगे। 

विज्ञापन


पीजीआई से लौटने के बाद चुनाव प्रचार में उतरेंगे वीरभद्र
विधानसभा उप चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कमी खल रही है। अभी तक वीरभद्र सिंह धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उप चुनाव प्रचार में नहीं पहुंच पाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र पिछले कई दिनों से पीजीआई चंडीगढ़ में डॉक्टरों की निगरानी में उपचाराधीन हैं। उनको सोमवार को छुट्टी मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि पीजीआई से छुट्टी मिलते ही वे उपचुनाव प्रचार में जाने की तैयारी भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उप चुनाव प्रचार में केंद्रीय नेताओं के आने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस हाईकमान ने पूरा ध्यान कें द्रित किया हुआ है। इस कारण प्रदेश के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के कंधों पर प्रचार की जिम्मा है। प्रदेश में ऐसी स्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रचार में मौजूद न रहने से काफी कमी खल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रचार में जुटने के कारण जो भीड़ जुटती रही है, वह उनकी गैर मौजूदगी में नहीं जुट पा रही। इससे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में पहले वाला जोश नहीं दिखाई दे रहा। माना जा रहा है कि पीजीआई से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को छुट्टी मिलते ही कांग्रेस के चुनाव प्रचार में जान फूंकी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed