फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra rally in kullu

राजनीति के प्रोफेसर नहीं धूमल : वीरभद्र

Sun, 27 Apr 2014 07:53 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, बजौरा/सैंज/बंजार
बयूरो/ अमर उजाला, बजौरा/सैंज/बंजार Updated Sun, 27 Apr 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
virbhadra rally in kullu

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल किस चीज के प्रोफेसर हैं ये तो मुझे पता नहीं, लेकिन इतना जरूर है कि धूमल राजनीति के प्रोफेसर नहीं है। क्योंकि उन्हें देश के संविधान का ज्ञान नहीं है।

विज्ञापन


थरास जनसभा के दौरान वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल आए दिन यह बयान दे रहे हैं कि 16 मई के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बर्खास्त हो जाएगी। धूमल ख्याली पुलाव पकाना बंद करें। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूरे पांच साल चलेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रविवार को बंजार विस क्षेत्र के थरास, सैंज और बंजार में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि देश में ऐसी सरकार चाहिए जो धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और गरीबी उन्मूलनता में विश्वास करे। ऐसी सरकार चाहिए जो पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोए। ऐसी सरकार नहीं चाहिए जो की देश को बांटने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी की

virbhadra rally in kullu

उन्होंने कहा कि देश में हर धर्म, जाति और संप्रदाय के लोगों को अपनी इच्छा अनुसार जीवन जीने का हक है। मोदी के आने से देश में एक अबीज सी धारा बह रही है। अटल बिहारी वाजपेयी एक राष्ट्रवादी नेता थे। अब प्रचार में उनका फोटो तक नहीं दिखता है। मोदी ने आडवाणी, सुषमा, जसवंत जैसे बड़े नेताओं को पीछे धकेल दिया है।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र का विकास अंग्रेजों के जमाने में हुआ है। इसके अलावा गुजरात में भी कई क्षेत्र आज तक विकसित नहीं हो पाए हैं। स्वराष्ट्र में तो पीने और सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता है।

देहात में आज भी लोग झोपडि़यों में रह रहे हैं। इस मौके पर बंजार के विधायक कर्ण सिंह, बुद्धि सिंह ठाकुर, सुंदर ठाकुर, कुल्लू मंडल अध्यक्ष उत्तम शर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed