फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra government in trouble

सरकार की कड़ी परीक्षा! विरोधी बुन रहे हैं जाल!

Sun, 03 Aug 2014 12:56 AM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra government in trouble

6 अगस्त से शुरू हो रहा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र राज्य सरकार की परीक्षा लेगा। एक ओर सत्र के पहले ही दिन दिल्ली हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से जुड़े केस की सुनवाई है, वहीं दूसरी ओर सरकार के कैबिनेट मंत्री पिछले कई दिनों से एक दूसरे को निशाना बनाते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन


सत्र में सबसे ज्यादा 16 बैठकें हैं और 27 विधायकों वाले विपक्ष से सामना भी पहली बार है। भाजपा ने इस बार दोहरा जाल बुना है। एक ओर सदन के भीतर सरकार को घेरने के लिए चार मुद्दे तय किए हैं, वहीं इन मुद्दों के अध्ययन के लिए महेंद्र सिंह, सुरेश भारद्वाज और जयराम ठाकुर जैसे वरिष्ठ विधायकों की कमेटी बनाई है।
विज्ञापन


मुद्दे हैं-रूसा, धारा 118, निजी विवि में कांग्रेस विधायकों की नियुक्ति और उद्योगों को दिए जा रहे फायदों की हकीकत। दूसरी रणनीति कैडर को आंदोलन के लिए तैयार करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई जांच को तेज करने की कोशिश

Virbhadra government in trouble

इसके लिए सभी जिलों में बैठक कर ये संदेश दिया जा रहा है कि राज्य स्तर से आने वाले आह्वान पर आंदोलन की तैयारी की जाए। मकसद है मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच तेज करने के लिए दबाव बनाना। शनिवार को सोलन, चंबा सिरमौर और रविवार को सुंदरनगर, मंडी, पालमपुर में बैठकें हैं।

भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती कहते हैं कि रूसा के खिलाफ हर कालेज में प्रदर्शन हो रहे हैं और सरकार चुप बैठी है। भाजपा पर भू-सौदों का आरोप लगाने वाली कांग्रेस सरकार धारा 118 में संशोधन करने जा रही है। ड्राफ्ट नोटिफिकेशन हो गई है।

उद्योगों को फायदा देने के नाम पर कुछ और ही खेल चल रहा है। निजी विवि का विरोध करने वाली कांग्रेस ने पहले एंडोवमेंट फंड 5 से घटाकर 3 करोड़ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed