फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vir Chakra Lieutenant Commander Meghnath Sangal passes away in Mumbai

Meghnath Sangal: नहीं रहे 1971 युद्ध में पाक के दो जहाजों तबाह करने सांगल, मुंबई में ली अंतिम सांस

Tue, 06 Feb 2024 10:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: श्याम जी. Updated Tue, 06 Feb 2024 10:04 PM IST
सार

वीर चक्र लेफ्टिनेंट कमांडर मेघनाथ सांगल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मुंबई के खारघर में स्थित घर में उन्होंने सोमवार सुबह छह बजे अंतिम सांस ली है। वह हिमाचल के हमीरपुर जिला के ग्राम पंचायत भटेड़ा के गांव झरेडी गांव के निवासी थे।

विज्ञापन
Vir Chakra Lieutenant Commander Meghnath Sangal passes away in Mumbai
लेफ्टिनेंट कमांडर मेघनाथ सांगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1971 पाक युद्ध के वॉर हीरो रहे वीर चक्र लेफ्टिनेंट कमांडर मेघनाथ सांगल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मुंबई के खारघर में स्थित घर में उन्होंने सोमवार सुबह छह बजे अंतिम सांस ली है। मंगलवार को नेवी वेस्टर्न कमांड मुंबई की देखरेख में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सांगल के बेटे निरंकुश व नीरज ने उन्हें मुखाग्नि दी। 

विज्ञापन


वह हिमाचल के हमीरपुर जिला के ग्राम पंचायत भटेड़ा के गांव झरेडी गांव के निवासी थे। उन्होंने सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगू में पढ़ाई की। वह 16 साल की उम्र में इलेक्ट्रिकल आर्टिफिशियर अप्रेंटिस के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। उन्होंने वर्ष 1969 और 1970 में रूस से मिसाइल युद्ध में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। 3 दिसंबर 1971 को भारत पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना ने कराची बंदरगाह को नष्ट कर दिया। उनके जहाज आईएनएस निर्घाट ने मिसाइल दागकर दो विशाल जहाज शाहजहां और बाबर को नष्ट किया था। 
विज्ञापन


इस मिशन में मेघनाथ सांगल का मिसाइल युद्व विशेषज्ञ के रूप में अहम योगदान रहा था, जिसके चलते उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1972 में कमीशन के लिए चुना गया था। वह भारतीय नौसेना से कमांडर के रूप में सेवानिवृत्त हुए। वह लगभग पांच वर्षों तक सैनिक कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश में शिमला, किन्नौर और लाहुल स्पीति उप निदेशक रहे। वह बहुत मृदुभाषी, सौम्य और एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनके तीन बेटे हैं। दो दुबई में हैं और एक मर्चेंट नेवी का कैप्टन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले ही विशाखापट्टनम चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल हरि कुमार ने मेघनाथ सांगल के नाम पर एक कॉप्लेक्स का लोर्कापण करवाया। इस लोर्कापण के लिए लेफ्टिनेंट कमांडर मेघनाथ सांगल को मुख्यातिथि के रूप में बुलाया गया था, लेकिन सेहत नासाज होने की वजह से उनके बेटे निरंकुश ने इस कॉप्लेक्स का लोर्कापण किया। इस कॉप्लेक्स नेवल स्टाफ के निवास के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed