{"_id":"5b854cef42c79246353bbda7","slug":"vipin-singh-parmar-statement-over-gvk-emri-ambulance-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपिन परमार बोले- सेवाएं नहीं दे सकती तो हिमाचल छोड़ दे एंबुलेंस कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपिन परमार बोले- सेवाएं नहीं दे सकती तो हिमाचल छोड़ दे एंबुलेंस कंपनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 28 Aug 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने एंबुलेंस चला रही कंपनी जीवीके ईएमआरआई को दो टूक कहा है कि वह या तो राज्य में अपनी सेवाएं दे या हिमाचल छोड़ दे। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने मंगलवार को कहा - हमारे पास एंबुलेंस चलाने के और भी रास्ते हैं।
विज्ञापन
अगर कंपनी ठीक से एंबुलेंस सेवाएं नहीं दे पा रही है तो हम अन्य कंपनियों की भी सेवाएं ले सकते हैं। सरकार चाहे तो समय से पहले ही इस कंपनी के साथ साइन किए गए एमओयू को खत्म कर सकती है। मगर इससे पहले ही खुद यह कंपनी हिमाचल छोड़ दे तो अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रदेश विधानसभा परिसर में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा के लिए राज्य सरकार से पैसे की कोई कमी नहीं है। बावजूद इसके एंबुलेंस सेवा विधिवत तरीके से नहीं चल रही है। इसका आम लोगों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
सरकार इसे सहन नहीं करेगी। बार-बार कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। हिमाचल में कई और एजेंसियां भी इस सेवा को देने के लिए तैयार हैं। अगर मौजूदा कंपनी सेवाएं नहीं दे पा रही है तो इसका सरकार कड़ा संज्ञान लेगी। आगामी दिनों में इस बारे में ठोस कदम उठाए जाएंगे।