{"_id":"6adf3e144fe53d6aaf09d68e","slug":"tourists-flocking-to-dharampur-railway-station-seats-on-the-toy-train-falling-short-shimla-news-c-176-1-sln1009-182834-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ रहे सैलानी, टॉय ट्रेन में सीटें पड़ रहीं कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ रहे सैलानी, टॉय ट्रेन में सीटें पड़ रहीं कम
Tue, 27 Oct 2026 11:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर स्टेशन पर सैलानीयो की भीड डिब्वो भी खचाखच भरे संवाद
प्राकृतिक नजारों और 116 साल पुराने रेलवे स्टेशन को कैमरे में कैद कर रहे सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर स्थित धर्मपुर रेलवे स्टेशन इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुहावने मौसम के बीच सैलानी यहां प्राकृतिक नजारों और रेलगाड़ियों के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। वहीं, धर्मपुर से शिमला तक टॉय ट्रेन का सफर भी पर्यटकों को खूब लुभा रहा है।
हिमाचल में खिली धूप और सुहावने मौसम के चलते बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार और रविवार के साथ सोमवार को भी टॉय ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ रही। सामान्य कोच में सीटें कम पड़ रही हैं, जबकि लग्जरी विस्टाडोम कोच में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।
निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के अलावा कोलकाता सहित देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक शिमला घूमने और ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। हरे-भरे जंगलों के बीच से गुजरती टॉय ट्रेन और विश्व प्रसिद्ध बड़ोग टनल व रेलवे स्टेशन को देखने का अनुभव सैलानियों को खासा आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
धर्मपुर से शिमला तक टॉय ट्रेन का संचालन शुरू हुए करीब दो महीने हुए हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड की यह पहल सफल साबित हो रही है। इससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर मिल रहा है, वहीं रेलवे को भी राजस्व प्राप्त हो रहा है।
पर्यटकों के अनुसार, पहाड़ों के बीच स्थित धर्मपुर रेलवे स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता और करीब 116 साल पुराने ऐतिहासिक भवन के कारण खास पहचान रखता है। रेलवे बोर्ड की योजना के अनुसार, टॉय ट्रेन का संचालन दिसंबर और नववर्ष तक धर्मपुर से जारी रहेगा। इससे आगामी दिनों में भी यहां पर्यटकों की आवाजाही बनी रहने की उम्मीद है।