फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur morsu sultani gram sabha video recording dispute fir

हमीरपुर: मोरसू सुल्तानी पंचायत की ग्राम सभा में भजन-कीर्तन का वीडियो बनाने पर विवाद, पंचायत प्रधान पर एफआईआर

Tue, 27 Oct 2026 10:40 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 27 Oct 2026 10:40 AM IST
सार

हमीरपुर की मोरसू सुल्तानी पंचायत में ग्रामसभा के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर विवाद हो गया। एक व्यक्ति की शिकायत पर प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि प्रधान ने भी वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
hamirpur morsu sultani gram sabha video recording dispute fir
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी में ग्रामसभा के दौरान मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग करने को लेकर विवाद हो गया। कोरम पूरा होने का इंतजार कर रहीं विभिन्न गांवों की महिलाएं पंचायत घर में भजन-कीर्तन कर रही थीं। इसी दौरान वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद प्रदीप कुमार निवासी मोरसू पट्टी की शिकायत पर सदर थाना में पंचायत प्रधान रचना कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को सीडी-डीवीडी भी सौंपी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने लगाए ये आरोप
पुलिस को दी शिकायत में 42 वर्षीय प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया कि वह ग्रामसभा की कार्यवाही की मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्रधान रचना कुमारी ने उनका कमीज का कॉलर पकड़ लिया और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें डराया-धमकाया गया और बैठक छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रधान ने भी लगाया आरोप
वहीं, पंचायत प्रधान रचना कुमारी ने प्रदीप कुमार पर महिलाओं की बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्डिंग करने और आपत्ति जताने पर बहसबाजी व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। प्रधान के अनुसार, पंचायत घर के हॉल में विभिन्न गांवों से आई महिलाएं ग्रामसभा का कोरम पूरा होने का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान महिलाएं बातचीत के साथ भजन-कीर्तन भी कर रही थीं। प्रधान का कहना है कि प्रदीप कुमार अचानक हॉल में पहुंचे और महिलाओं का वीडियो बनाने लगे। महिलाओं के आपत्ति जताने और रिकॉर्डिंग रोकने पर उन्होंने बहसबाजी की और अभद्र व्यवहार किया। प्रधान ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही प्रदीप कुमार वहां से चले गए थे।

पंचायत के प्रस्ताव में घटना का उल्लेख
प्रधान रचना कुमारी ने कहा कि कोरम पूरा होने के बाद पंचायत के प्रस्ताव में घटना का उल्लेख किया गया और बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्डिंग पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने प्रदीप कुमार की शिकायत को झूठा बताते हुए कहा कि पारित प्रस्ताव की प्रति संबंधित खंड विकास अधिकारी को सौंपी जाएगी। प्रदीप कुमार ने वार्ड पंच का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

पुलिस कर रही छानबीन
एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि मामले में व्यक्ति की ओर से मिली शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed