फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vipin parmar statement over jairam govt one year

जयराम सरकार के चहुमुखी विकास से जनता खुश: विपिन परमार

Fri, 28 Dec 2018 07:30 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 28 Dec 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
vipin parmar statement over jairam govt one year

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में आयोजित रैली से कांग्रेस नेता बौखला गए हैं। रैली मेें उमड़ा जन सैलाब कांग्रेस नेताओं के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

विज्ञापन


कहा कि प्रदेश की जनता जयराम सरकार के विकास कार्यों से खुश है। इसका अंदाजा रैली में राज्य के कोने-कोने से आए लोगों के समूह को देखकर लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना घर मानते हैं।
विज्ञापन


इसका जिक्र  उन्होंने अपने संबोधन में भी किया। मंत्री ने कहा कि धर्मशाला में आयोजित जन आभार रैली को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने महारैली बना दिया। जयराम सरकार ने एक वर्ष के दौरान राज्य की जनता को बेहतर शासन और प्रशासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रैली के लिए धर्मशाला को चुनने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच हो रही है। जनमंच के माध्यम से सरकार लोगों के घर-द्वार पहुंच रही है।


मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत हिमाचल में शुरू की गई नव आगंतुक किट को भी केंद्र सरकार ने खूब सराहा। निशुल्क दवा नीति, स्वास्थ्य में सहभागिता योजना के तहत लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed