फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vinay write a letter to ministry of hrd for gate scholarship.

डेढ़ साल से नहीं मिली गेट-2014 की स्कॉलरशिप

Thu, 14 Jan 2016 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 14 Jan 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
Vinay write a letter to ministry of hrd for gate scholarship.

पांवटा दुर्ग कॉलोनी के विनय अग्रवाल को डेढ़ साल से गेट-2014 की स्कॉलरशिप नहीं मिली है। यह आरोप उनकी माता अनीता अग्रवाल ने लगाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री, मानव संसाधन मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि विनय अग्रवाल चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में एमटेक (मेकेनिकल) के दूसरे वर्ष में अध्ययनरत हैं। विनय ने गेट-2014 पास किया।

विज्ञापन


विवि में प्रवेश के दौरान कहा गया कि यह एआईसीटीई वन यूजीसी से अनुमोदित है। विवि प्रबंधन ने कहा था कि गेट पास परीक्षार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। प्रोस्पेक्टस में भी यही लिखा था। बताया कि गेट पास शिक्षार्थियों को प्रतिमाह 10500 रुपये स्कॉलरशिप दी जाती है।
विज्ञापन


पिछले बैच के परीक्षार्थियों को भी स्कॉलरशिप दी गई। मान्यता प्राप्त हर कॉलेज, विवि में परीक्षार्थियों के खाते में स्कालशिप का राशि जमा हो जाती है। विनय अग्रवाल ने कई बार चांसलर, डीन, वीसी को भी इस बारे में बताया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीआई एक्ट-2005 में भी जानकारी मांगी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने कहा कि अब पीएम, मानव संसाधन मंत्रालय और प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। एसडीएम पांवटा के माध्यम से इस बारे, एक लिखित पत्र जिलाधीश सिरमौर को भी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed