फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vinay Kumar said, "Truth has prevailed in the National Herald case, and the malicious intentions of the Modi g

Himachal: विनय कुमार बोले- नेशनल हेराल्ड मामले में सत्य की जीत, मोदी सरकार की बदनीयत बेनकाब

Tue, 16 Dec 2025 05:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Dec 2025 05:48 PM IST
सार

मोदी सरकार की बदनीयत और गैरकानूनी तरीके से की गई कार्रवाई पूरी तरह से बेनकाब हो गई है। 

विज्ञापन
Vinay Kumar said, "Truth has prevailed in the National Herald case, and the malicious intentions of the Modi g
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि नेशनल हेराल्ड मामले में सत्य की जीत हुई। मोदी सरकार की बदनीयत और गैरकानूनी तरीके से की गई कार्रवाई पूरी तरह से बेनकाब हो गई है। विनय कुमार ने कहा कि अदालत ने यंग इंडियन मामले में कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को अवैध और दुर्भावना से ग्रसित पाया है। मंगलवार को विनय कुमार ने कहा कि फैसला आया है कि ईडी का मामला क्षेत्राधिकार से बाहर है। उसके पास कोई एफआईआर भी नहीं है, जिसके बिना कोई मामला ही नहीं बनता। मोदी सरकार की ओर से पिछले एक दशक से मुख्य विपक्षी दल के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से की जा रही यह कार्रवाई पूरे देश के सामने बेनकाब हो गई है। विनय कुमार ने कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग का यह कोई मामला ही नहीं था। सभी निराधार आरोप जो निम्न स्तरीय राजनीति, द्वेष की भावना और सम्मान पर हमला करने की भावना से प्रेरित थे, जो आज सब धराशायी हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और पार्टी नेतृत्व सत्य के लिए और हर भारतीय के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आज से विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं रेणुका के विधायक विनय कुमार 17 दिसंबर से अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। विनय कुमार 17 दिसंबर को सुबह 9 बजे चंडीगढ़ से नाहन होते हुए दोपहर बाद एक बजे रेणुका पहुंचेंगे। इसके बाद यहां एक बैठक में हिस्सा लेंगे। रात्रि विश्राम थाना खेगवा में रहेगा। 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे रजाणा में सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए बने विज्ञान भवन का उद्घाटन करेंगे व उसके बाद वार्षिक पारितोषिक समारोह की अध्यक्षता करेंगे। रात्रि विश्राम थाना खेगवा में रहेगा। 19 दिसंबर को ग्राम पंचायत भवाई में नए बने पंचायत घर कुठाह में उठाऊ पेयजल योजना व कोली बाग से कुफर दादर और जोगीबाग जियाद चड़ाग संपर्क सड़क का उद्घाटन करेंगे। रात्रि विश्राम थाना खेगवा रहेगा। 20 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग की ओर से बने मुख्य मार्ग से डिमैन संपर्क सड़क का उद्घाटन, स्वास्थ्य उप केंद्र गेहल डिमैन व गेहल में महिला मंडल भवन का उद्घाटन करेंगे। रात्रि विश्राम थाना खेगवा में रहेगा। 21 दिसंबर को विनय कुमार रेणुका के पुनरधार में नए बने पंचायत घर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम तीन बजे राजगढ़ व सोलन होते हुए शिमला पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार ने 261 वीर सैनिकों को याद कर दी श्रद्धांजलि
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय वीर सैनिकों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। सोमवार को जारी बयान में विनय कुमार ने कहा कि आज के दिन हमारी बहादुर सेना ने शौर्य और पराक्रम की मिसाल कायम करते हुए देश को गौरवान्वित किया था। 1971 में देश की सेना ने भारत पर थोपे गए एक युद्ध का मुंहतोड़ जवाब दिया था और पाकिस्तानी सेना का आत्मसमर्पण करवाकर विजय हासिल की थी। इस ऐतिहासिक विजय ने न सिर्फ भारत की एकता और अखंडता को मजबूत किया, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय शक्ति को स्थापित किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना का पराक्रम बहुत ही उत्कृष्ट रहा, जो हमेशा याद रखा जाएगा। विनय कुमार ने हिमाचल प्रदेश के उन 261 वीर सैनिकों को भी याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए, जो इस युद्ध मे वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्होंने भारत की इस विजय के लिए बलिदान देने वाले देश के सभी बहादुर सैनिकों को नमन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed