फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vinay Kumar said that the state has not received any special financial assistance from the central govt to dat

HP Congress: विनय कुमार बोले- केंद्र सरकार से आज दिन तक प्रदेश को विशेष आर्थिक मदद नहीं मिली

Thu, 11 Jun 2026 09:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Jun 2026 09:32 PM IST
सार

 कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान को पूरी तरह निराधार व तथ्यों से परे बताया है जिसमें उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की ओर से प्रदेश को विशेष आर्थिक सहायता देने की बात कही है। 

विज्ञापन
Vinay Kumar said that the state has not received any special financial assistance from the central govt to dat
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान को पूरी तरह निराधार व तथ्यों से परे बताया है जिसमें उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की ओर से प्रदेश को विशेष आर्थिक सहायता देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से आज दिन तक प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक सहायता नहीं मिली है। केंद्र से जो भी पैसा प्रदेश को मिल रहा है वह केंद्रीय योजना के हिस्से के तौर पर मिल रहा है और वह भी पूरा पैसा नही मिल रहा।

विज्ञापन

विनय कुमार ने वीरवार को जारी बयान में कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश के लोगों को गुमराह नहीं कर सकते। प्रदेश के लोग भली-भांति जानते हैं कि केंद्र सरकार प्रदेश के हितों से किस प्रकार से कुठाराघात कर रही है और इस साजिश में राज्य के भाजपा नेता भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने की वजह से केंद्र की भाजपा सरकार विकास के मामले में प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है।

विज्ञापन

विनय कुमार ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने आरडीजी बंद कर राज्य के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा के समय आपदा राहत की जो घोषणा की थी, वह भी आज दिन तक पूरी नहीं हुई है। विनय कुमार ने कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने शासनकाल में राज्य की वित्तीय स्थिति को बद से बदतर बनाया। प्रदेश को 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज, 10 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विरासत में मिलीं। बावजूद इसके प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सभी दायित्व को पूरा कर रही है। सभी कर्मचारियों की देनदारियों को चरणबद्ध ढंग से दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed