फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vinay Kumar said: District and block presidents unable to devote time should step down from their posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार बोले: जो जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष समय नहीं दे पा रहे, वे पद छोड़ें

Thu, 20 Aug 2026 10:33 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Akash Dubey Updated Thu, 20 Aug 2026 10:33 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, निष्क्रिय हटाए जाएंगे। विनोद जिंटा और विदित चौधरी ने 30 अगस्त तक सभी समितियां गठित करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Vinay Kumar said: District and block presidents unable to devote time should step down from their posts
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने जिला अध्यक्षों और ब्लॉक प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को उपयुक्त समय नहीं दे पा रहे हैं, उन्हें स्वेच्छा से पद छोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन


मंगलवार को विनय कुमार ने यह बात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने जोर दिया कि सभी को सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभानी होगी। प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस जिला और ब्लॉक स्तर के कामकाज पर पूरी नजर रख रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ स्थानों पर संगठन की बैठकें और कार्यक्रम ठीक से आयोजित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिंटा ने उन पदाधिकारियों को चेतावनी दी जो संगठन के कार्यक्रमों को समय नहीं दे रहे हैं।यह समीक्षा बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर आयोजित की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से स्पष्ट कहा है कि निष्क्रिय नेताओं की जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए। जो नेता संगठन के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं, उन्हें हटाया जाए। पीसीसी के जिला प्रभारियों को कम से कम 15 दिन संगठन के कार्यों और बैठकों के लिए देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समितियों के गठन की समय-सीमा तय
विनोद जिंटा ने सभी जिला अध्यक्षों को हर महीने 1 से 10 तारीख के बीच जिला व ब्लॉक कांग्रेस की बैठकें सुनिश्चित करने को कहा। इन बैठकों की जानकारी पार्टी के पोर्टल पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजनी होगी। जिला व ब्लॉक प्रभारियों की उपस्थिति इन बैठकों में अनिवार्य है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विदित चौधरी ने भी बैठक में पदाधिकारियों को सख्त लहजे में चेताया। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त तक सभी जिला, ब्लॉक, बूथ, पंचायत और जोन समितियां हर हाल में गठित हो जानी चाहिए। चौधरी ने सभी नेताओं और पदाधिकारियों को पूरे तालमेल से काम करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed