{"_id":"61c726e964c21e477c74af08","slug":"vinakshi-of-kinnaur-won-silver-in-all-india-university-boxing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: किन्नौर की विनाक्षी ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में जीता सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: किन्नौर की विनाक्षी ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में जीता सिल्वर
Sat, 25 Dec 2021 07:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Dec 2021 07:43 PM IST
सार
किन्नौर जिले के ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा विनाक्षी ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम चमकाया है।
विज्ञापन
विनाक्षी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा विनाक्षी ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम चमकाया है। छात्रा ने पहले भी महाविद्यालय, अंतर महाविद्यालय, ओपन राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर पहले भी कई मेडल जीते हैं। इस वर्ष अप्रैल-मई में राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में विनाक्षी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन
अब एक बार फिर से विनाक्षी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सिल्वर मेडल जीत महाविद्यालय सहित जिला किन्नौर का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय प्रशासन के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी विनाक्षी की इस उपलब्धि पर खुश हैं। प्रिंसिपल डॉ. विद्या बंधु नेगी ने विनाक्षी की शानदार उपलब्धि पर उसके माता-पिता, बॉक्सिंग कोच ओपिंद्र नेगी सहित सभी जिलावासियों को बधाई दी है। यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. शांता नेगी ने दी।
विज्ञापन