फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vinakshi of Kinnaur won Silver in All India University Boxing Championship

उपलब्धि: किन्नौर की विनाक्षी ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में जीता सिल्वर

Sat, 25 Dec 2021 07:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Dec 2021 07:43 PM IST
सार

किन्नौर जिले के ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा विनाक्षी ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम चमकाया है। 

विज्ञापन
Vinakshi of Kinnaur won Silver in All India University Boxing Championship
विनाक्षी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा विनाक्षी ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम चमकाया है।  छात्रा ने पहले भी महाविद्यालय, अंतर महाविद्यालय, ओपन राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर पहले भी कई मेडल जीते हैं। इस वर्ष अप्रैल-मई में राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में विनाक्षी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

विज्ञापन


अब एक बार फिर से विनाक्षी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सिल्वर मेडल जीत महाविद्यालय सहित जिला किन्नौर का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय प्रशासन के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी विनाक्षी की इस उपलब्धि पर खुश हैं। प्रिंसिपल डॉ. विद्या बंधु नेगी ने विनाक्षी की शानदार उपलब्धि पर उसके माता-पिता, बॉक्सिंग कोच ओपिंद्र नेगी सहित सभी जिलावासियों को बधाई दी है। यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. शांता नेगी ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed