फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vimal Negi Case: Preparations underway to give thousands of pages of records to CBI from SP office Shimla

Vimal Negi Case: एसपी कार्यालय शिमला से सीबीआई को हजारों पन्नों का रिकाॅर्ड देने की तैयारी

Wed, 28 May 2025 12:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 May 2025 12:25 PM IST
सार

सीबीआई को रिकॉर्ड देने से इन्कार करने के बाद एसपी कार्यालय में मामले से जुड़ा रिकॉर्ड केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
Vimal Negi Case: Preparations underway to give thousands of pages of records to CBI from SP office Shimla
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में विगत दिनों सीबीआई को रिकॉर्ड देने से इन्कार करने के बाद एसपी कार्यालय में मामले से जुड़ा रिकॉर्ड केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसआईटी ने जांच से संबंधित रिकॉर्ड को क्रमबद्ध संग्रहित करने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि रिकॉर्ड में हजारों पन्नों का रिकॉर्ड है। सूत्रों के मुताबिक विमल नेगी के मामले में पुलिस ने पावर कॉरपोरेशन से लेकर ऊर्जा विभाग तक से भी रिकॉर्ड कब्जे में लिया था। जांच से जुड़ी रिपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जुटाए गए हैं।

विज्ञापन


हजारों पन्नों का रिकॉर्ड होने के कारण इसे सौंपने में दो से तीन का समय लग सकता है। केंद्रीय जांच एजेंसी जहां नेगी की मौत के कारणों की जांच करेगी, वहीं दोनों एसआईटी और बिलासपुर जिला पुलिस भी जांच की जद में है। इसकी मुख्य वजह यह है कि पुलिस महानिदेशक ने हाईकोर्ट में दायर हलफनामे में जांच को लेकर कई प्रकार के गंभीर सवाल उठाए हैं। विमल नेगी के शव से पेन ड्राइव गायब होने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही उसका डाटा डिलीट करने की बात भी जांच में आई है। परिजनों का आरोप है कि विमल नेगी के मोबाइल को लेकर भी जांच टीम अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed