फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   himachal pensioners 35 percent arrears employees da sukhu announcement

देहरा में सीएम सुक्खू का एलान: पेंशनरों को मिलेगा संशोधित पेंशन एरियर का 35%, कर्मचारियों को जल्द डीए देंगे

Mon, 31 Aug 2026 10:06 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 31 Aug 2026 10:06 AM IST
सार

हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा में बड़ी घोषणाएं कीं। पात्र पेंशनरों को संशोधित पेंशन एरियर का 35 फीसदी मिलेगा, जबकि कर्मचारियों को जल्द डीए जारी करने की बात कही गई है। सरकार 650 डॉक्टरों की भर्ती करेगी और हमीरपुर में इसी सत्र से अलाइड हेल्थ सर्विसेज की पढ़ाई शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
himachal pensioners 35 percent arrears employees da sukhu announcement
देहरा में रविवार को मछुआरों को चेक देते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू। - फोटो : स्रोत: डीपीआर

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वित्तीय अनुशासन और बेहतर प्रबंधन के दम पर सरकार जल्द कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) जारी करेगी। उन्होंने एलान किया कि श्रेणी-1, 2 और 3 के पेंशनरों के लिए बेसिक पे से संबंधित शर्त हटाने के निर्देश दिए जाएंगे। शर्त के हटते ही पात्र पेंशनरों को संशोधित पेंशन के एरियर का 35 फीसदी भुगतान कर दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों के कुल बकाया का 57 प्रतिशत हिस्सा चुकता हो जाएगा।

विज्ञापन


रविवार को देहरा में मछुआरा सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 800 मछुआरा परिवारों के खातों में 3500-3500 रुपये डाले। पात्र विस्थापितों को मकान बनाने के लिए सरकार जमीन देगी। 67 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को पूरे बकाये, लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। 
विज्ञापन


1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वेतन बकाये के अतिरिक्त 20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सरकारी कुर्सी पर बैठकर जनता के पैसे का दुरुपयोग करने वालों से पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। भ्रष्टाचार से अर्जित अवैध संपत्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जब मुख्यमंत्री का पद संभाला, उस समय हिमाचल पर 76,707 करोड़ रुपये का कर्ज था। कर्मचारियों की करीब 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारी भी पूर्व सरकार छोड़कर गई थी। भाजपा सरकार की ओर से लिए गए कर्ज की किस्तें चुकाने के लिए भी नया कर्ज लेना पड़ रहा है।

डॉक्टरों के 650 पद भरेंगे अलाइड हेल्थ सर्विसेज में दाखिल इसी सत्र से
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं। मेडिकल कॉलेजों के अलावा प्रदेश सरकार सभी 70 आदर्श चिकित्सा संस्थानों में भी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्तियां कर रही है। सरकार 300 मेडिकल ऑफिसरों के अलावा 200 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और 150 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्तियां करने जा रही है। हमीरपुर में उत्तर भारत का पहला अलाइड हेल्थ सर्विसेज संस्थान खोला जाएगा। इसी वर्ष से दाखिले शुरू करने के लिए वाइस चांसलर को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अब अलाइड हेल्थ सर्विसेज से संबंधित प्रोफेशनल्स हमीरपुर में ही तैयार होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed