Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vimal Negi Case: Notice to ASI Pankaj, banned from going out of the state

Vimal Negi Case: एएसआई पंकज को नोटिस, प्रदेश से बाहर जाने पर रोक, सीबीआई के डीआईजी दिल्ली लौटे

Fri, 20 Jun 2025 01:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Jun 2025 01:05 PM IST
सार

प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में जांच के लिए शिमला आए सीबीआई के डीआईजी दिल्ली लौट गए हैं। 

विज्ञापन
Vimal Negi Case: Notice to ASI Pankaj, banned from going out of the state
विमल नेगी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में जांच के लिए शिमला आए सीबीआई के डीआईजी दिल्ली लौट गए हैं। मामले की जांच का जिम्मा अब एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने संभाल लिया है। उधर, एएसआई पंकज को सीबीआई ने नोटिस जारी कर प्रदेश से बाहर ने जाने को कहा है।

विज्ञापन


एएसआई पंकज पर पेनड्राइव गायब करने के आरोप हैं। न्यायालय की ओर से विमल नेगी मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के बाद डीआईजी स्तर के अधिकारी जांच के लिए शिमला पहुंचे थे और तीन टीमें गठित कर तफ्तीश शुरू की गई थी।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि मामले को लेकर बड़े अधिकारियों से जानकारी हासिल करने के लिए डीआईजी दोबारा शिमला आएंगे। विमल नेगी मौत मामले की प्रशासनिक जांच करने वाले एसीएस ओंकार शर्मा और न्यायालय में दिए शपथ पत्र के माध्यम से पुलिस एसआईटी की जांच पर सवाल उठाने वाले पूर्व डीजीपी अतुल वर्मा से भी सीबीआई मामले को लेकर जानकारी हासिल करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed