Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of pensioners

Shimla News: एचआरटीसी पेंशनर आज लंबित मांगों को लेकर निकालेंगे रोष रैली

Thu, 12 Nov 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
demands of pensioners
शिमला डिवीजन से सेवानिवृत्त पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बोलेंगे हल्ला
विज्ञापन

27 नवंबर को प्रदेशभर से आने वाले एचआरटीसी पेंशनर्स घेरेंगे मुख्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पेंशनरों की संयुक्त संघर्ष समिति लंबित देनदारियों के भुगतान के लिए शुक्रवार को निगम मुख्यालय (पुराना बस अड्डा) में रोष रैली निकालेगी। इसमें शिमला डिवीजन के विभिन्न डिपो से सेवानिवृत्त हुए पेंशनर भाग लेंगे। सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर बाद तक किए जाने वाले इस प्रदर्शन में पेंशनर मुख्य रूप से छह मांगें उठाएंगे।
पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी बृजलाल ठाकुर और सह-प्रभारी देवेंद्र चौहान ने कहा कि सरकार ने एचआरटीसी के पेंशनरों को आज तक देय वित्तीय लाभ का भुगतान नहीं किया है। इस कारण पेंशनरों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को होने वाली रोष रैली के बावजूद यदि मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तो एचआरटीसी पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति 27 नवंबर को मुख्यालय का घेराव करेगी, जिसमें पूरे प्रदेशभर से निगम के पेंशनर शामिल होंगे। यह एक बड़ा आंदोलन होगा। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार को पेंशनर मुख्य रूप से हाल ही में दिए गए 3 फीसदी डीए (डीए) के 18 महीने के करीब नौ करोड़ रुपये के भुगतान, जुलाई 2025 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को पेंशन लगाए जाने के साथ लीव इनकैशमेंट (छुट्टियों के नकदीकरण) और ग्रेच्युटी का भुगतान करने और मेडिकल बिलों का हर महीने नियमित रूप से भुगतान करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, पेंशनर्स छठे वेतनमान (पे-स्केल) का अन्य विभागीय कर्मचारियों को दी जा चुकी एरियर की 50 हजार रुपये की किस्त का भुगतान 9 फीसदी ब्याज के साथ किए जाने की मांग उठाएंगे। इसके अलावा निगम पेंशनर्स कंडक्टरों को 20 साल की सेवा पर मिलने वाली इंक्रीमेंट देने और 1 जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों की पे-मैट्रिक्स फिक्सेशन किए जाने के अलावा अन्य मांगें उठाएंगे। राजेंद्र ठाकुर ने निगम प्रबंधन और सरकार से मांग की है कि इन मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो पेंशनर्स 27 नवंबर को मुख्यालय का घेराव करने के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर भी बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed